Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारी सह तोरपा के पूर्व विधायक सामुएल होरो का आज मनोहरपुर में अंतिम संस्कार

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के अनिल भगत ने कहा कि सामुएल होरो 50 वर्षों से भी अधिक समय तक झारखंड अलग राज्य के लिए हुए आंदोलन में शामिल रहे. झारखंड अलग राज्य के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी. जीवन पर्यंत उन्होंने पार्टी की नीति व सिद्धांतों से समझौता नहीं किया.
Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारी सह तोरपा के पूर्व विधायक सामुएल होरो (98 वर्ष) का गुरुवार को निधन हो गया. मनोहरपुर स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. अपने पुत्र निशिकांत होरो व परिवार के साथ इन दिनों मनोहरपुर में ही रह रहे थे. आज शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार मनोहरपुर में किया जायेगा. आपको बता दें कि सामुएल होरो 1962 में तोरपा विधानसभा से चुनाव लड़कर विधायक बने थे. उन्होंने झारखंड पार्टी से चुनाव लड़ा था. उन्होंने झारखंड पार्टी के कांग्रेस में विलय का विरोध भी किया था.
झारखंड आंदोलनकारी सह तोरपा के पूर्व विधायक सामुएल होरो के निधन की जानकारी देते हुए झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के अनिल भगत ने कहा कि सामुएल होरो 50 वर्षों से भी अधिक समय तक झारखंड अलग राज्य के लिए हुए आंदोलन में शामिल रहे. झारखंड अलग राज्य के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी. जी���न पर्यंत उन्होंने पार्टी की नीति व सिद्धांतों से समझौता नहीं किया.
आपको बता दें कि सामुएल होरो 1962 में तोरपा विधानसभा से चुनाव लड़कर विधायक बने थे. उन्होंने झारखंड पार्टी से चुनाव लड़ा था. उन्होंने झारखंड पार्टी के कांग्रेस में विलय का विरोध भी किया था. जयपाल सिंह द्वारा झारखंड पार्टी का कांग्रेस में विलय की घोषणा के बाद एनई होरो आदि नेताओं के साथ मिलकर इन्होंने पार्टी को पुनर्जीवित कर मजबूती प्रदान की थी.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










