Jharkhand News: नये साल में प्राथमिक शिक्षकों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, मिलेगी इतने दिनों की छुट्टी

Jharkhand News: डीएसइ कार्यालय से शिक्षकों को जारी अधिसूचना के तहत रांची जिले के सभी राजकीयकृत प्राथमिक व मध्य विद्यालय, गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक तथा उत्क्रमित नव प्राथमिक विद्यालयों के लिए 60 दिनों की अवकाश तालिका मंजूर की गयी है.
Jharkhand News: झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने नये साल के लिए प्राथमिक शिक्षकों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है. इसके मुताबिक सुभाषचंद्र बोस सहित महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों के जन्म दिवस व कुछ त्योहारों का दिन रविवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन पड़ रहा है. डीएसइ कार्यालय से शिक्षकों को जारी अधिसूचना के तहत रांची जिले के सभी राजकीयकृत प्राथमिक व मध्य विद्यालय, गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक तथा उत्क्रमित नव प्राथमिक विद्यालयों के लिए 60 दिनों की अवकाश तालिका मंजूर की गयी है.
पत्र में महीने के अंतिम शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित करने और हर शनिवार को एक घंटे का खेलकूद दिवस आयोजित करने का भी आदेश जारी किया गया है. मंजूरी के पूर्व डीएसइ कार्यालय में डीएसइ कमला सिंह की अध्यक्षता में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ सहित अन्य संघों की बैठक में अवकाश को लेकर आपसी सहमति बनायी गयी.
बैठक के दौरान सभी समुदाय के त्योहारों के साथ ही स्थानीय महापुरुषों की जयंती का भी ख्याल रखा गया. इस बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ रांची जोन के महासचिव कृष्णा शर्मा, प्रवक्ता नसीम अहमद, संजय कुमार, अजय ज्ञानी, आनंद लाल, अनिल कुमार राय, राकिम अहसन, भीम सिंह मुंडा, अनूप केशरी, पारा शिक्षक संघ से शकील अंसारी, सोमेश मिश्रा, रणजीत मोहन, सुनील पांडे, कृष्णा झा, श्याम कुमार, समीर श्रीवास्तव व अन्य शामिल थे.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




