46000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का स्मार्टफोन Galaxy S22, एक्सचेंज की जरूरत नहीं, बुकिंग पर मिल रहा ऑफर

Samsung Galaxy S22 Deal – आप भी अगर इस स्मार्टफोन के बड़े फैन हैं, तो बता दें कि फेस्टिव सीजन के बाद भी इस स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है और आप उसका लाभ उठा सकते हैं.
Samsung Galaxy S22 Smartphone Offer : सैमसंग Galaxy S22 स्मार्टफोन के अपडेटेड मॉडल Samsung Galaxy S23 मार्केट में दस्तक दे दी है. लेकिन इसके बावजूद Samsung Galaxy S22 का क्रेज खत्म नहीं हुआ है. आप भी अगर इस स्मार्टफोन के बड़े फैन हैं, तो बता दें कि फेस्टिव सीजन के बाद भी इस स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है और आप उसका लाभ उठा सकते हैं. अगर आप भी इस डिस्काउंट ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं, तो आइए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन पर कितने का ऑफर?
सैमसंग गैलेक्सी S22 5जी पर जो ऑफर मिल रहा है, उसके बारे में जानने से पहले इसकी कीमत के बारे में जान लेते हैं. इस स्मार्टफोन की वास्तविक कीमत ऐसे तो 85,999 रुपये है, लेकिन आप इसे केवल 39,999 रुपये में खरीद सकते हैं क्योंकि इस पर 53 प्रतिशत का भारी-भरकम डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके बाद ग्राहकों को स्मार्टफोन के लिए 46000 रुपये कम कीमत चुकानी होगी.
Also Read: 9999 रुपये में आया Samsung का नया स्मार्टफोन Galaxy A05; 50MP कैमरा, 6GB RAM के साथ ये खूबियां खासSamsung Galaxy S22 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
गैलेक्सी एस22 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में 8 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज ऑफर की जाती है. यही नहीं, यह स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है, जो डायनैमिक अमोलेड डिस्प्ले है. इस डिस्प्ले के साथ यूजर्स को शानदार एक्सपीरिएंस मिलता है. यह Samsung Galaxy स्मार्टफोन एक स्टाइलिश रियर ग्लास पैनल तो ऑफर करता ही है, साथ ही साथ इसमें उन्हें एक प्रीमियम डिजाइन वाला कैमरा सेटअप भी मिल जाता है जो दमदार नजर आता है और ग्राहकों को ये काफी पसंद आता है. अगर आप भी इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद डील साबित होने जा सकती है.
Also Read: 9000 रुपये से कम कीमत पर खरीदें Samsung का यह पावरफुल स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी से लोडेडप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










