Samrat Prithviraj BO Collection Day 6: 'सम्राट पृथ्वीराज' का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, इतना हुआ कलेक्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2022 10:44 AM
फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल है. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. बता दें कि फिल्म 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी.
Samrat Prithviraj box office collection day 6: अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई. ड्रामा पीरियड फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकाम साबित हुई. बॉक्स ऑफिस पर तेज गिरावट दर्ज हुई है और इसका असर कमाई पर भी पड़ा है. छठे दिन फिल्म ने काफी कम कमाई की है. अबतक मूवी 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है.
अक्षय कुमार अभिनीत बड़े बजट की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज टिकट खिड़की पर धड़ाम से गिर गई है. शुरुआती अनुमानों की मानें तो छठे दिन मूवी ने सिर्फ 3.80 करोड़ की कमाई की. पिछले दिन भी इसने कुछ खास कमाई नहीं की थी. बीते दिन सिर्फ 4.40 करोड़ का कलेक्शन हुआ था. बता दें कि फिल्म 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी.
वहीं, सम्राट पृथ्वीराज को लेकर ऐसी भी खबरें है कि फिल्म के शो में कटौती की जा रही है. ये इसलिए क्योंकि ज्यादातर मॉर्निंग शो में सिंगल डिजिट में ऑक्यूपेंसी देखी गई. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, कम उपस्थिति के कारण फिल्म के मॉर्निंग शो कैंसिल किए गए. मतलब फिल्म को दर्शक ही नहीं मिल रहे.
Also Read: Samrat Prithivraj BO Collection Day 2: सम्राट पृथ्वीराज का दूसरे दिन भी नहीं चला जादू,विक्रम ने मारी बाजी
बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सम्राट पृथ्वीराज ने मुंबई में भीड़ को आकर्षित नहीं किया, लेकिन किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि सुबह टिकटों की शून्य बिक्री के कारण शो रद्द हो जाएंगे. बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है. इसमें अक्षय पृथ्वीराज बने है और मानुषी छिल्लर संयोगिता.
फिल्म सम्राट पृथ्वीराज रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई थी. तमिलरॉकर्स ने इसे लीक किया था. बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे भी फ्लॉप हुई थी. फिल्म में कृति सेनन और अरशद वारसी ने भी अहम रोल निभाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










