Samrat Prithivraj BO Collection Day 2: सम्राट पृथ्वीराज का दूसरे दिन भी नहीं चला जादू,विक्रम ने मारी बाजी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2022 11:32 AM

विज्ञापन

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज ने पहले दिन 10.70 करोड़ का कलेक्शन किया था. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म 12.30 से 13.30 करोड़ कमाए.

विज्ञापन

Samrat Prithivraj Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज 3 जून 2022 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई है. फिल्म में अक्षय योद्धा राजा पृथ्वीराज का किरदार निभाते दिखे और मानुषी संयोगिता के रोल में नजर आई. ओपनिंग डे पर मूवी ने उम्मीद से कम की कमाई की. दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कोई खास उछाल नहीं आया है.

सम्राट पृथ्वीराज ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

फिल्म सम्राट पृथ्वीराज 12वीं शताब्दी के महान राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनकी वीरता को बताता है. पहले दिन सम्राट पृथ्वीराज ने 10.70 करोड़ का कलेक्शन किया था. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म 12.30 से 13.30 करोड़ कमाए. हालांकि फाइनल आंकड़ा आने तक इसमें कुछ ज्यादा बदलाव नहीं होगा. दो दिन का टोटल करें तो इसने करीब 23 से 24 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/CeIgd7oNrgF/

इस डेट को ओटीटी पर होगी रिलीज

फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो को दिए गए हैं. इसके ओटीटी रिलीज की बात करें तो यह 29 जुलाई या फिर उसके बाद कभी भी रिलीज किया जा सकता है. हालांकि खबर यह भी आ रही है कि अगर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन रहा तो ओटीटी रिलीज डेट आगे भी बढाई भी जा सकती है.

Also Read: Samrat Prithviraj Leaked: अक्षय कुमार की फिल्म ऑनलाइन लीक, इस वेबसाइट से लोग कर रहे डाउनलोड

कमल हासन की फिल्म विक्रम ने की बंपर कमाई

कमल हासन की फिल्म विक्रम ने ओपनिंग डे पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 33 करोड़ की बंपर कमाई की. Sacnilk डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, शरूआती अनुमानों की मानें तो फिल्म ने सभी भाषाओं में 27 करोड़ का कमाई की है. बता दें कि इसमें कमल हासन के अलावा विजय सेतुपति, फहाद फासिल भी है. सुपरस्टार सूर्या इसमें कैमियो रोल में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola