ChatGPT बनानेवाले सैम ऑल्टमैन को OpenAI ने कंपनी से निकाला, प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी दिया इस्तीफा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Nov 2023 7:56 AM

विज्ञापन

OpenAI CEO Sam Altman Fired - 38 साल के सैम ऑल्टमैन पिछले साल सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने चैटजीपीटी को दुनिया के सामने पेश किया. चैटजीपीटी को पिछले साल लॉन्च किया गया था और इसने दुनियाभर में सनसनी फैला दी थी. OpenAI को माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनी का सहारा भी मिला हुआ है.

विज्ञापन

ChatGPT Creator OpenAI CEO Sam Altman Fired : चैटजीपीटी को बनाने वाली कंपनी ओपन एआई ने सीईओ और को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन (OpenAI CEO & Co-Founder Sam Altman Ousted) को नौकरी से निकाल दिया है. कंपनी का कहना है कि उसे ऑल्टमैन की काबिलियत पर (Why Sam Altman was removed from OpenAI) विश्वास नहीं है कि वह उसे आगे लेकर जा पाएं.

ओपन एआई (OpenAI) को माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) जैसी दिग्गज कंपनी का सहारा भी मिला हुआ है. चैटजीपीटी (ChatGPT) को पिछले साल लॉन्च किया गया था और इसने दुनियाभर में सनसनी फैला दी थी. 38 साल के सैम ऑल्टमैन पिछले साल सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने चैटजीपीटी (ChatGPT creator Sam Altman) को दुनिया के सामने पेश किया.

ChatGPT आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाला चैटबॉट है. चैटजीपीटी इंसानों की तरह कविताएं और कहानियां लिख सकता है. इसकी मदद से मुश्किल सवालों का जवाब आसानी से जाना जा सकता है. चैटजीपीटी हर तरह के सवालों का जवाब कुछ सेकेंड में दे सकता है और इसका इस्तेमाल भी आसान है.

कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित मंच चैटजीपीटी का निर्माण करने वाली कंपनी ओपन एआई ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सैम ऑल्टमैन को पद से हटा दिया है.

कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ओपन एआई का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता पर अब बोर्ड को भरोसा नहीं है. ओपन एआई की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मीरा मुराती को तत्काल प्रभाव से अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है.

Also Read: Who Is Mira Murati? सैम ऑल्टमैन के बाद मीरा मूर्ति बनीं OpenAI की अंतरिम CEO, जानें भारत से उनका नाता

सैम ऑल्टमैन ने नौकरी से निकालने जाने पर क्या कहा?

ओपनएआई के सीईओ पद से हटाये जाने के बाद सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा – ओपनएआई में बीते मेरे पल बहुत अच्छे थे. यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए और उम्मीद है कि दुनिया के लिए थोड़ा परिवर्तनकारी रहा है. सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मुझे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करना पसंद आया. आगे का सफर क्या होने वाला है, इसके बारे में और कुछ कहना बाद में सही होगा.

ओपनएआई के प्रेसिडेंट ने भी पद छोड़ा

सैम ऑल्टमैन को ओपनएआई से हटाये जाने छुट्टी के बाद ओपनएआई के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी अपना पद छोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा – 8 साल पहले मेरे अपार्टमेंट में शुरुआत करने के बाद से हम सबने मिलकर जो कुछ भी बनाया है, उसपर मुझे बहुत गर्व है. हम एक साथ मुश्किल और बेहतरीन समय से गुजरे हैं. इतनी सारी वजहों के बावजूद इतना कुछ हासिल करना असंभव होना चाहिए था, लेकिन आज की खबर के आधार पर, मैंने पद छोड़ दिया है.

Also Read: ChatGPT बनानेवाली कंपनी OpenAI में क्यों मची है खलबली? CEO की छुट्टी, प्रेसिडेंट का इस्तीफा, जानें पूरी बात

OpenAI ने Sam Altman को क्यों निकाला?

ओपनएआई ने इस मामले पर अपना आधिकारिक बयान जारी कर कहा- बोर्ड को कंपनी का नेतृत्व करने की सैम ऑल्टमैन की काबिलियत पर अब भरोसा नहीं रहा. कंपनी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे – वैसे उसे नये और बेहतरीन नेतृत्व की जरूरत है. ऐसे में सैम कंपनी के बोर्ड को छोड़ रहे हैं. बोर्ड ने उनके काम का रिव्यू किया और रिव्यू के बाद सैम को कंपनी के सीईओ पद से हटाने का फैसला लिया गया है. रिव्यू के दौरान यह बात भी सामने आयी कि सैम बोर्ड के साथ कुछ बातों को छिपा रहे थे, जिससे कंपनी के कामकाज में कुछ परेशानियां आ रही थीं.

OpenAI की CTO मीरा मुराती बनीं अंतरिम CEO

चैटजीपीटी बनानेवाले सैम ऑल्टमैन को सीईओ पद से हटाने के बाद ओपनएआई ने मीरा मुराती को कंपनी के अंतरिम सीईओ बनाया है. कंपनी फिलवक्त परमानेंट सीईओ की तलाश में जुटी है और जब तक कंपनी की यह तलाश पूरी नहीं होती, तब तक मीरा अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगी. बता दें कि मीरा मुराती फिलहाल ओपनएआई की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर काम कर रहीं हैं. मीरा मुराती ने 2018 में ओपनएआई कंपनी को ज्वाइन किया था. मीरा की पढ़ाई कनाडा में हुई है और वह एक मेकैनिकल इंजिनियर हैं. बता दें कि मीरा मुराती फिलहाल ओपनएआई की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर काम कर रहीं हैं.

चैटजीपीटी की शुरुआत कब हुई?

चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई की स्थापना 2015 में की गई थी. इसके को-फाउंडर्स में सैम ऑल्टमैन के अलावा स्पेसएक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क शामिल हैं. उन्होंने कंपनी को शुरुआती दिनों में बड़ी फंडिंग दी. हालांकि, मस्क अब ओपनएआई के बोर्ड का हिस्सा नहीं हैं. मस्क के साथ ही, ग्रेग ब्रॉकमैन, मशीन लर्निंग के एक्सपर्ट्स जॉन शुलमैन, इल्या सुतस्केवर और वोज्शिएक जरेम्बा शामिल हैं. ओपनएआई को खड़ा करने में इन सभी लोगों का बड़ा योगदान रहा है.

Also Read: ChatGPT vs Bard: कंटेंट क्रिएशन के लिए कौन सा है बेस्ट ? यहां जानें
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola