VIDEO: जब जूही चावला से शादी करना चाहते थे सलमान खान, उनके पिता से मांगा था एक्ट्रेस का हाथ, लेकिन…

Salman Khan- बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चो में रहते है. परिवार से लेकर फैंस तक सब यही जानना चाहते है कि सलमान शादी कब करेंगे. हालाकिं एक्टर के अफेयर सोमी अली से लेकर ऐश्वर्या राय, संगीता बिजलानी, कैटरीना कैफ से रह चुके है, लेकिन सलमान ने अभी तक किसी से शादी नहीं की. अब सोशल मीडिया पर उनकी पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जूही चावला से शादी करने की बात कह रहे है. लेकिन जूही के पिता ने अपनी बेटी की शादी उनसे करने से मना कर दिया था.
बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान (Salman Khan) अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते है. परिवार से लेकर फैंस तक सब यही जानना चाहते है कि सलमान शादी कब करेंगे. हालाकिं एक्टर के अफेयर सोमी अली से लेकर ऐश्वर्या राय, संगीता बिजलानी, कैटरीना कैफ से रह चुके है, लेकिन सलमान ने अभी तक किसी से शादी नहीं की. अब सोशल मीडिया पर उनकी पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जूही चावला (Juhi Chawala) से शादी करने की बात कह रहे है. लेकिन जूही के पिता ने अपनी बेटी की शादी उनसे करने से मना कर दिया था.
Also Read: क्या Salman Khan संग शादी रचाने जा रही हैं यूलिया वंतूर, जानें- क्या मिला जवाब
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो साल 1992 का है, जिसमें सलमान इंटरव्यू दे रहे है. इंटरव्यू में जूही के बारे में बात करते हुए एक्टर कहते है, जूही बहुत स्वीट और बहुत प्यारी हैं. मैंने उनके पापा से पूछा भी था कि क्या आप जूही को मुझसे शादी करने देंगे? लेकिन उन्होंने मना कर दिया. शायद उन्हें मैं पसंद नहीं आया. पता नहीं क्या चाहिए था उनको? शायद मैं उनकी बेटी के लायक नहीं था’. इस दौरान सलमान से ये भी पूछा गया कि उन्होंने जूही के साथ किसी फिल्म में काम क्यों नहीं किया है तो उन्होंने कहा जूही मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं.
बता दें सलमान खान और जूही चावला ने किसी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया है. हालांकि 1997 में फिल्म दीवाना मस्ताना के एक सीन के दौरान सलमान खान और जूही चावला का एक कोर्ट मैरिज सीन देखने को मिला था. गौरतलब है कि 1995 में जूही चावला ने कारोबारी जय मेहता से शादी कर ली थी. दोनों के दो बच्चे, बेटी जाह्नवी और बेटा अर्जुन हैं. वहीं, सलमान खान 54 साल की उम्र मे भी कुंवारे हैं. हालांकि सलमान का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है. वहीं अभी उनका नाम यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जा रहा है. इस समय सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर उनके साथ फार्महाउस में समय बिता रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










