एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा सलमान खान को, बॉडीगार्ड शेरा ने लोगों से की धक्का-मुक्की, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Apr 2023 11:18 AM
मुंबई बई एयरपोर्ट से सलमान खान का एक वीडियो चर्चा में है. वीडियो में सलमान चारों तरफ अपने फैंस से घिरे दिख रहे है, जो उनके साथ तसवीर क्लिक करवाने के लिए बेताब दिखे. एक फैन उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करता दिखे.
सलमान खान लगातार अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में है. इसके अलावा उन्हें जब से जान से मारने की धमकी मिली है, तब से ही पुलिस ने एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी है. इस बीच भाईजान का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर फैंस से घिरे दिख रहे है और उनके चारों तरफ बॉडीगार्ड है. बॉडीगार्ड एक्टर के करीब फैंस को आने नहीं दे रहे.
दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट से सलमान खान का एक वीडियो चर्चा में है. वीडियो में सलमान चारों तरफ अपने फैंस से घिरे दिख रहे है, जो उनके साथ तसवीर क्लिक करवाने के लिए बेताब दिखे. एक फैन उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करता दिखे, जिसे भाईजान ने काफी गुस्से से देखा. उनका बॉडीगार्ड शेरा ने उसे धक्का देकर दूर कर दिया. इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है.
https://www.instagram.com/reel/CrgDFY2J99p/
एक मीडिया यूजर ने लिखा, बंदे का स्वैग तो देखो. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इसलिए इसे कोई पसन्द नहीं करता. एक यूजर ने लिखा, लोग उसे क्यों भाव देते है… ऐसा रूखा रवैया. एक यूजर ने लिखा, लॉरेंस का डर है भाई इसीलिये फैन्स के साथ नहीं मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा, मूवी फ्लॉप होने का गुस्सा है. एक यूजर ने लिखा, बॉलीवुड ता दबंग.
Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan BO Collection Day 6: छठे दिन लुढ़की सलमान खान की फिल्म, सिर्फ इतना ही हुआ कलेक्शन
फिल्म किसी का भाई किसी की जान में एक बहुत बड़ी स्टारकास्ट है. सलमान खान, पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, भूमिका चावला, भाग्यश्री, शहनाज गिल, विजेंदर सिंह और पलक तिवारी मूवी में दिख रहे है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो छठे दिन इसने लगभग 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 83.25 करोड़ हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










