Salman Khan: 'मैं हूं हीरो तेरा' के बाद 'किसी का भाई किसी की जान' के नए गाने को भाईजान ने दी आवाज, टीजर जारी

जी रहे थे हम (फॉलिंग इन लव) का टीजर सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी किया गया है और इसके विजुअल और धुन किसी का भाई किसी की जान के एल्बम से एक बेहतरीन गाना है. सलमान को स्क्रीन पर अपनी लीडिंग लेडी पूजा हेगड़े के साथ एक इंज्वॉय करते देखा जा सकता है.
Salman Khan Song: मैं हूं हीरो तेरा’ में अपनी शानदार आवाज से फैन्स को दीवाना बनाने के बाद सलमान खान एक बार फिर अपनी जादूई आवाज का जलवा बिखेरने को तैयार हैं. उन्होंने अपनी अपकमिंग होम प्रोडक्शन फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का एक गाना गाया है. आज से 8 साल पहले जब उन्होंने हीरो के लिए सिंगिंग की थी तो गाना ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था. इसका कंपोजिशन अमाल मलिक ने किया था और अब वो अमाल मलिक के साथ एक और रोमांटिक नंबर ‘जी रहे थे हम’ (फॉलिंग इन लव) के लिए साथ हैं.
जी रहे थे हम (फॉलिंग इन लव) का टीजर सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी किया गया है और इसके विजुअल और धुन किसी का भाई किसी की जान के एल्बम से एक बेहतरीन गाना है. सलमान को स्क्रीन पर अपनी लीडिंग लेडी पूजा हेगड़े के साथ एक इंज्वॉय करते देखा जा सकता है. इसके अलावा स्क्रीन पर राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम भी नजर आ रहे हैं. इस गाने में भी सलमान खान का स्वैग दिख रहा है और डांस डांस मूव्स भी कमाल है.
Fall in Love with ‘Falling in Love’ ….#JeeRaheTheHum out tomorrow@hegdepooja @VenkyMama @farhad_samji @AmaalMallik @Musicshabbir @adityadevmusic @Ranju_Varghese @IamJagguBhai @bhumikachawlat @boxervijender #AbhimanyuSingh pic.twitter.com/hVGNuzAM7t
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 20, 2023
गाने के टीजर ने दर्शकों के बीच पहले से ही उत्साह बढ़ा दिया है और सभी को पूरे वीडियो सॉन्ग के आने का इंतजार है. पूरा गाना मंगलवार 21 मार्च को जारी होगा. जी रहे थे हम (फॉलिंग इन लव) नैयो लगदा और बिल्ली बिल्ली के बाद किसी का भाई किसी की जान का ये तीसरा गाना है. गाने को शब्बीर अहमद ने लिखा है और सलमान खान ने गाया है.
Also Read: करीना कपूर ने मसाई जनजाति की महिलाओं के साथ शेयर की तस्वीर, बेटे जेह की भी दिखी झलक
सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं. फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं. फिल्म में सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस. ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




