ePaper

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शेयर की शर्टलेस तसवीर, फैंस ने कमेंट में लिखा- भाई ये क्या मजाक है...

Updated at : 21 Dec 2021 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शेयर की शर्टलेस तसवीर, फैंस ने कमेंट में लिखा- भाई ये क्या मजाक है...

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सिर्फ अपने एक्शन से भरपूर परफॉरमेंस के लिए ही नहीं बल्कि अपने सादगी भरे अंदाज और अपनी फिटनेस के लिए भी चर्चा में रहते हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) सिर्फ अपने एक्शन से भरपूर परफॉरमेंस के लिए ही नहीं बल्कि अपने सादगी भरे अंदाज और अपनी फिटनेस के लिए भी चर्चा में रहते हैं. अब उन्होंने अपनी एक लेटेस्ट तसवीर शेयर की है जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. 55 साल के सलमान खान अपनी फिटनसे से मौजूदा एक्टर्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. उन्होंने अपने वर्कआउट सेशन की तसवीर शेयर की है.

उन्होंने टोपी के नीचे अपना चेहरा छुपा लिया है और अपने सिक्स पैक एब्स को बड़ी ही बारीकी से फ्लॉन्ट किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने बाइसेप्स को भी अच्छा लुक दिया है और कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने उनकी बॉडी की तारीफ की है. फोटो के साथ सलमान ने अपने लेटेस्ट बीइंग ह्यूमन कलेक्शन की एक झलक भी दी.

https://www.instagram.com/p/CXtO3hroVL2/

दरअसल बीइंग ह्यूमन एक ऐसा ब्रांड है जिसे अभिनेता चलाते हैं और यह भारत में वंचितों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में काम करता है. भाईजान ने कैप्शन में,”ये बीइंग ह्यूमन टोपी अच्छी है ना … उनकी तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, टोपी तो एक बहाना है, बॉडी दिखाना है. एक और यूजर ने लिखा, 55 की उम्र में ऐसे एब्स वाह. एक और यूजर ने लिखा, सलमान भाई क्या मजाक है जब आप शर्टलेस हो तो टोपी पर ध्यान किसी बेवकूफ का जायेगा.

Also Read: राखी सावंत के पति ने पहली शादी को लेकर किये कई चौंकानेवाले खुलासे, एक्ट्रेस संग रिश्ते पर कही ये बात

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों बिग बॉस के लेटेस्ट सीजन में नजर आ रहे हैं. वह शो को होस्ट कर रहे हैं और अभी हाल ही में उन्होंने दो कंटेस्टेंट राखती सावंत के पति रितेश और राजीव अदातिया को घर से बाहर कर दिया है. सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ अंतिम: द फाइनल ट्रुथ में स्क्रीन शेयर की थी. इसके बाद, उनके पास कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 है और इसकी रिलीज़ की तारीख की घोषणा की जानी बाकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola