ePaper

राखी सावंत के पति ने पहली शादी को लेकर किये कई चौंकानेवाले खुलासे, एक्ट्रेस संग रिश्ते पर कही ये बात

Updated at : 21 Dec 2021 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
राखी सावंत के पति ने पहली शादी को लेकर किये कई चौंकानेवाले खुलासे, एक्ट्रेस संग रिश्ते पर कही ये बात

पिछले महीने पॉपुलर एक्ट्रेस डांसर राखी सावंत ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर बिग बॉस 15 में एंट्री की थी. उनके साथ राखी सावंत के सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल पति रितेश ने भी एंट्री की. हालांकि इस वीकेंड रितेश शो से बाहर हो गये.

विज्ञापन

पिछले महीने पॉपुलर एक्ट्रेस डांसर राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर बिग बॉस 15 में एंट्री की थी. उनके साथ राखी सावंत के सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल पति रितेश ने भी एंट्री की. हालांकि इस वीकेंड रितेश शो से बाहर हो गये. हालांकि इससे पहले ही बिहार की महिला स्निग्धा ने दावा किया था कि रितेश ने उनसे शादी की है. उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि दोनों का एक बच्चा है. उन्होंने घरेलू हिंसा के भी आरोप लगाये. अब इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में रितेश ने अपनी पहली शादी को लेकर खुलकर बात की है.

रितेश ने कहा, “मैंने कभी इस बात से इनकार नहीं किया कि मैंने उससे शादी की थी. हालांकि यह रिश्ता बहुत पहले ही खत्म हो गया था. और ऐसा इसलिए था क्योंकि उसने दूसरे आदमी के साथ भाग जाने का फैसला किया था. उसने मेरे बच्चे का किडनैप भी कर लिया. उसने मुझे और मेरे परिवार को सालों तक परेशान किया है और अब आर्थिक लाभ के लिए ऐसा कर रही है.

उन्होंने आगे कहा, इस महिला ने पहले भी ऐसा किया है और वह फिर से इस पर वापस आ गई है. मेरे पास उसके खिलाफ सारे सबूत हैं जो उसकी हकीकत बताएंगे. हालांकि, इससे पहले कि मैं इसके बारे में बोल सकूं, मुझे अपने वकील के साथ चर्चा करने की जरूरत है.” उन्होंने घरेलू हिंसा के दावों का भी खंडन किया, यह कहते हुए कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह उनकी पत्नी की सभी चालें हैं.

साथ ही उन्होंने ऐसी खबरों का भी खंडन किया कि राखी सावंत के साथ उनकी शादी सिर्फ शो के लिए थी. रितेश ने कहा, “राखी के पास सोने का दिल है. जब मैं उनसे मिला था तो मैं बहुत बुरे दौर से गुजर रहा था और उन्होंने मेरा पूरा साथ दिया. मैं उसे देवी कहता हूं क्योंकि उसने मुझे एक नया जीवन दिया है. हम दोनों ने एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है, और एक सुखी वैवाहिक जीवन जीना चाहते हैं. मैं उससे प्यार करता हूं और बिग बॉस 15 खत्म होने के बाद हम अपने मैरिड लाइफ को इंज्वॉय कर सकें.”

Also Read: Panama Papers Leak: ऐश्वर्या राय से ईडी ने पांच घंटे तक की पूछताछ, मांगे इन सवालों के जवाब

रितेश सिंह ने यह भी साझा किया कि यह देखते हुए कि उन्हें पता था कि उनकी गलती नहीं थी, जब वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने उन्हें फटकार लगाई तो उन्हें बुरा नहीं लगा. रितेश ने कहा, “सलमान भाई राखी के बहुत करीब हैं और उन्हें परिवार की तरह मानते हैं. ये उनका प्यार ही था जब उन्होंने मेरी हरकत पर सवाल खड़ा किया. हालांकि, एक बार जब उन्हें पता चलता है कि यह मेरा गेम है, तो मुझे यकीन है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola