सलमान खान के फेवरेट म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का मुम्बई में निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Jun 2020 12:39 PM

विज्ञापन

Wajid Khan- सलमान खान के फेवरेट म्यूजिक डायरेक्टर और बॉलीवुड के फेमस संगीतकार वाजिद खान का 42 साल की उम्र में रविवार रात निधन हो गया है. वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते एडमिट किया गया था. बॉलीवुड सिंगर संगीतकार सलीम मर्चेंट ने वाजिद खान के निधन की दुखद खबर सोशल मीडिया के जरिए शेयर की.

विज्ञापन

Wajid Khan death: सलमान खान के फेवरेट म्यूजिक डायरेक्टर और बॉलीवुड के फेमस संगीतकार वाजिद खान (Wajid Khan) का 42 साल की उम्र में रविवार रात निधन हो गया है. वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते एडमिट किया गया था. बॉलीवुड सिंगर संगीतकार सलीम मर्चेंट ने वाजिद खान के निधन की दुखद खबर सोशल मीडिया के जरिए शेयर की.

Also Read: तापसी पन्नू की दादी का हुआ निधन, शोक में डूबा पूरा परिवार

वाजिद खान के निधन की पुष्टि सिंगर सलीम मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर की. उन्होंने लिखा, ‘साजिद-वाजिद फेम मेरे भाई वाजिद के निधन के समाचार से मुझे गहरा आघात लगा है. भाई, तुम बहुत जल्दी गए. यह हमारी बिरादरी के लिए बहुत बड़ा झटका है. मैं टूट गया हूं.’

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वाजिद की मौत मुम्बई के चेम्बूर में स्थित सुरराणा सेठिया अस्पताल में हुई, जहां वे किडनी और गले में इंफेक्शन होने के चलते पिछले ढाई-तीन महीने से भर्ती थे. सूत्रों से पता चला है कि पिछले तीन दिनों से वाजिद वेंटिलेटर में थे और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. फिलहाल न तो वाजिद के परिवार में से किसी शख्स ने और न ही अस्पताल ने उनके मौत को लेकर कोई बयान जारी किया है. यही वजह है कि वाजिद की मौत की वजहों में अलग-अलग अटकलें लगाई जा रहीं हैं.

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वाजिद खान के निधन पर शोक जताया है. प्रियंका ने ट्वीट करके लिखा, ‘दुखद समाचार. एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी. हमेशा मुस्कुराते रहते थे. बहुत जल्द चले गए. उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना. आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त.’

गायिका मालिनी अवस्थी ने ट्वीट किया, ये चौंकाने वाली खबर है !!!! अविश्वसनीय! वाजिद खान चले गए……क्या हो रहा है! दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करती हूं. गायिका हर्षदीप कौर ने ट्वीट किया: ” वाजिद खान जी के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना. अभी भी यह विश्वास नहीं हो रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे. हमेशा उन्हें मुस्कुराते हुए और अपने आस-पास खुशी बिखेरते देखा है. संगीत उद्योग को भारी नुकसान हुआ है.’

इसके अलावा वाजिद खान ने खास दोस्त सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया और कहा- ‘हमोरा दोस्त हमें छोड़कर चला गया’.

View this post on Instagram

My Brother Wajid left us.

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

अभिनेता वरुण धवन ने भी अपने ट्विटर एकाउंट पर वाजिद की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो डेविड धवन के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ वरुण धवन ने लिखा- ‘मैं ये खबर सुनकर सदमे में हैं. वाजिद भाई मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीबी थे. वो एक बेहद पॉजिटिव इंसान थे. हम आपको याद करेंगे और आपके संगीत के लिए धन्यवाद’.

एक्ट्रेस परीणिति चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, ‘वाजिद भाई बेहद बेहद अच्छे इंसान थे! हमेशा मुस्कुराते रहते थे. हमेशा गाते रहते थे. उनके साथ हर म्यूजिक सेशन यादगार रहेगा. आप सच में बहुत याद किए जाएंगे वाजिद भाई’.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola