Saif Ali Khan ने एक्टिंग को लेकर बेटे इब्राहिम-तैमूर और जेह को दी ऐसी सलाह, जानकर हो जाएंगे हैरान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2021 11:22 AM

विज्ञापन

सैफ अली खान ने एक्टिंग को लेकर अपने बच्चों इब्राहिम अली खान, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान को मूल मंत्र दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ ने कहा अगर बच्चें अगर मेरे नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं, तो उन्हें गलतियां करने से नहीं शर्माना चाहिए और अपने साथी अभिनेताओं से सीखना चाहिए.

विज्ञापन

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक माने जाते हैं. उन्होंने कई सारे हिट फिल्मों से दर्शकों के दिल पर राज किया है. सैफ की शानदार एक्टिंग किसी भी फिल्म में जान डाल देती है. उनकी कॉमिक टाइमिंग भी जबरदस्त है. ऐसे में अब सैफ ने अपने बच्चों इब्राहिम अली खान, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान को एक्टिंग को लेकर मूल मंत्र दिया है.

मीडिया से बात करते हुए सैफ ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करना कोई आसान काम नहीं है, इसमें कई सारे रिस्क और हर कदम पर सीखने की जरूरत होती है. सैफ के कहा है कि अगर उनके तीनों बेटे एक्टिंग की दुनिया में आते हैं और उनके नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं, अपने साथी अभिनेताओं से सीखना चाहिए और गलतियों से घबराना नहीं चाहिए, उनके सीखकर आगे बढ़ना चाहिए.

Also Read: ‘इंडियन साइन लैंग्वेज’ डिक्शनरी में शामिल हुआ किंग खान का नाम, पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी लॉन्च

सैफ अली खान की बड़ी बेटी सारा अली खान ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है. वर्तमान में वे बॉलीवुड की जानी मानीं एक्ट्रेस मानी जाती हैं. वहीं सारा की मां अमृता भी एक अच्छी अभिनेत्री थी. वहीं सैफ की दूसरी बेगम करीना कपूर भी फिल्मों में अपने शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. वहीं सैफ के बड़े बेटे इब्राहिम बॉलीवुड में आने की तैयारी कर रहे हैं. जिसके देखते हुए सैफ ने अपने बेटों को यह एडवाइज दिया है.

सैफ का मानना है कि किसी भी अभिनेता तभी सफलता की मुकाम पर पहुंचता है, जब उसमें सीखने की ललक रहती है. सैफ का कहना कि आसपास मौजूद हर बड़े सितारे और अच्छे एक्टर्स से सीखना चाहिए. गलतियां भी करें, लेकिन ये भी जरूरी है कि इन गलतियों से सीखें. सैफ ने ये भी कहा कि उन्हें एक्टिंग करनी है, तो सिर्फ अभिनेता बने और अपने रोल को मजा लेकर निभाएं. सैफ आगे कहते है कि अगर आप अभिनेता बने हैं, तो आपको लोगों को एंटरटेन करना होगा.

इब्राहिम को है एक्टिंग में दिलचस्पी

सैफ अली खान की पहली वाइफ रहीं अमृता सिंह के दोनों बच्चों को एक्टिंग में दिलचस्पी हैं. सारा ने जहां केदारनाथ से फिल्मों में डेब्यू किया था, वहीं इब्राहिम बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में हैं. इब्राहिम ने अबतक कई मैगजीन और एड में काम किया है.

Also Read: Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर में कैद होंगे ये 5 सितारे, शो के लॉन्च प्रोग्राम में सामने आए नाम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola