PHOTOS: झारखंड की धरती पर गंगा विलास क्रूज का हुआ पारंपरिक अंदाज में स्वागत, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) कुछ दिन पहले बिहार में था, लेकिन अब साहिबगंज पहुंच चुका है. गंगा घाट पर आदिवासी रीति-रिवाज से पर्यटकों का जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान सैलानी काफी खुश दिखे. उन्होंने कहा यहां आकर काफी अच्छा लगा…

विज्ञापन
undefined

साहिबगंज, नवीन कुमार : दुनिया का सबसे लंबा जलमार्ग तय करने वाले गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) के अपने निर्धारित तारीख से पहले झारखंड के साहिबगंज पहुंच चुका है. गंगा विलास क्रूज 20 जनवरी की शाम साहिबगंज पहुंचा. जिसके बाद विदेशी मेहमानों का जोरदार स्वागत किया गया. बता दें कि यह क्रूज गत 13 जनवरी, 2023 को वाराणसी से चली थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) साहिबगंज पहुंचने के बाद विदेशी सैलानियों का स्वागत किया गया. इस दौरान राजमहल विधायक अनंत औझा ने विदेशी मेहमानों को शॉल, बुके देकर स्वागत किया. इस स्वागत से सैलानी काफी खुश दिखे.

undefined

बता दें कि गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) पर सवार 31 विदेशी मेहमानों को गांव का भ्रमण कराया गया. यहां आदिवासी नृत्य भी किया गया. इस अवसर पर एक पर्यटक पीटर ने बताया कि वह दूसरी बार भारत आये हैं. भारत अब काफी विकसित हो गया है. साहिबगंज आकर बहुत अच्छा लगा.

undefined

पर्यटकों में एक महिला भी थी, जिसे विधायक अनंत औझा ने बुके दिया. थोड़ी ही देर में वह लोगों से घुल-मिल गयी. एक आदिवासी महिला की गोद में उसका दो महीने का बच्चा था. महिला पर्यटक उसके पास गयी और उसके साथ खेलने लगी. काफी देर तक उसने बच्चे को अपनी गोद में रखा.

undefined

स्विट्जरलैंड और जर्मनी के इन 31 पर्यटकों में सिर्फ दो ही ऐसे हैं, जिन्हें अंग्रेजी समझ आती है. इन्हीं दोनों ने बंदरगाह पर मौजूद पत्रकारों से थोड़ी-बहुत बातचीत की. आदिवासी रीति-रिवाज से पर्यटकों का स्वागत किया गया. आदिवासी नृत्य का भी आनंद विदेशी मेहमानों ने लिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola