Wrestlers Protest: पहलवानों से मिलने पहुंचे सचिन पायलट, कहा- जायज मांगें पूरी हों, निष्पक्ष जांच हो

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात की है और समर्थन का वादा किया है. उन्होंने सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है. पहलवान कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि प्रदर्शनकारी पहलवानों की ‘जायज मांग’ जल्द से जल्द पूरी करके देश के कानून के दायरे में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए. ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक तथा एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट सहित प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में पायलट सुबह जंतर मंतर पहुंचे थे.
प्रदर्शनकारी पहलवान एक नाबालिग सहित महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. सचिन पायलट ने कहा कि जो भी मेरी बात सुन रहे हैं उन से मेरा अनुरोध है कि खिलाड़ियों की सभी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और देश के कानून और संविधान के तहत कार्रवाई की जाए. (संविधान में) इसका स्पष्ट उल्लेख है कैसे कार्रवाई की जानी चाहिए.’
Also Read: Wrestlers Protest: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शनकारी पहलवानों से की अपील, कहा – ‘धरना खत्म करें और …’
पहलवानों ने बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए 21 मई की समय सीमा तय की है. ऐसा न करने पर वे खापों और गांवों के वरिष्ठ जनों से मिलकर आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए रूपरेखा तय करेंगे. पायलट ने कहा, ‘पिछले 26-27 दिनों से हमारे चोटी के खिलाड़ी पीड़ा झेल रहे हैं. वे अपने साथ हुए गलत काम के लिए कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. वे इतने दिनों से गुहार लगा रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं ताकि उन्हें उचित सम्मान मिले. हम चाहते हैं कि उनकी आवाज सुनी जाए और उन्हें न्याय मिले.’
उन्होंने कहा, ‘पहलवान जो मांग कर रहे हैं हम उसकी निष्पक्ष जांच चाहते हैं. उन्होंने हमारा गौरव बढ़ाया है. कानून के दायरे में उनकी बात सुनी जानी चाहिए. अगर उन्हें न्याय देने में देरी हो रही है, तो हमें आत्मचिंतन करना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है और किसके दबाव में हो रहा है.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




