सबा आजाद ने ऋतिक रोशन संग रिश्ता कर दिया ऑफिशियल? एक्ट्रेस के कमेंट ने खींचा फैंस का ध्यान

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सिंगर सबा आजाद को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि दोनों एकदूसरे के साथ रिलेशनिशप में हैं.
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सिंगर सबा आजाद को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि दोनों एकदूसरे के साथ रिलेशनिशप में हैं. दोनों को कई मौकों पर एकसाथ देखा गया है और इनकी क्यूट केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींचा है. सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों एकदूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं. हालांकि एक्ट्रेस के हालिया कमेंट के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने प्यार का इजहार कर दिया है.
दरअसल सबा ने अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट का ऐलान करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था. रुमाना मोल्ला के निर्देशन में बनी मिनिमम में सबा गीतांजलि कुलकर्णी और नमित दास के साथ सह-अभिनीत होंगी. सबा ने अपनी पोस्ट में साझा किया, “माई नेक्स्ट विद इन जेम – आज @variety में !!.” सबा के इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया दी है.
https://www.instagram.com/p/CdcpYrxLy8w/
ऋतिक ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘हे. तुम इसमे कमाल करोगी! ओई? ओई.’ उनके कमेंट का जवाब देते हुए सबा ने लिखा, ‘हेहे फिंगर्स क्रॉस्ड mon amour (माई लव)’. फ्रेंच में ‘मोन अमौर’ का मतलब है ‘माई लव’. इसके बाद से यूजर्स मान रहे हैं कि उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है. एक यूजर ने कमेंट किया, आप दोनों शादी कर लो. एक और यूजर ने लिखा, आपकी जोड़ी क्यूट हो.
बता दें कि, मुंबई में डिनर डेट पर जाने के बाद से ही ऋतिक और सबा के डेटिंग की खबरें आ रही हैं. इससे पहले ऋतिक और सबा को गोवा में सुजैन और उनके कथित बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पार्टी करते देखा गया था. पार्टी के बारे में बात करते हुए पूजा बेदी ने बॉम्बे टाइम्स से खास बातचीत में कहा था, “कुल मिलाकर, मैं बस खुश होती हूं जब लोगों को प्यार मिलता है, क्योंकि सभी रिश्ते हमेशा के लिए नहीं रहते हैं.
Also Read: अथिया की शादी की खबरों पर पिता सुनील शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया, के एल राहुल के बारे में कही ये बात
गौरतलब है कि, ऋतिक रोशन की शादी इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान से हुई थी. हालांकि 2014 में इस जोड़ी ने तलाक ले लिया था. सुज़ैन और ऋतिक के दो बेटे रेहान और रिदान हैं. कई मौकों पर ऋतिक और सुजैन को दोनों बच्चों के साथ वक्त बिताते देखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




