Kanpur : जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे RTI एक्टिविस्ट और उनकी पत्नी, सांसद के ओएसडी पर भी किया हमला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2022 6:44 AM

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर के काकादेव के नवीन नगर में रहने वाले RTI एक्टिविस्ट आशीष मिश्रा और उनकी पत्नी पर जानलेवा हुआ है. जानकारी के मुताबिक RTI एक्टिविस्ट ने कथित महिला पीसीएस अधिकारी के खिलाफ RTI डाली थी.

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर के काकादेव के नवीन नगर में रहने वाले RTI एक्टिविस्ट आशीष मिश्रा और उनकी पत्नी पर जानलेवा हुआ है. जानकारी के मुताबिक RTI एक्टिविस्ट ने कथित महिला पीसीएस अधिकारी के खिलाफ RTI डाली थी. RTI माध्यम से कथित महिला अधिकारी का कारनामा उजागर हुआ था. ऐसा आरोप लगा है कि आरटीआई डालने से नाराज कथित महिला अधिकारी आकांक्षा निगम, उसके पति हिमांशु सिंघल और 2-3 गुर्गों ने लाठी डंडों से घर मे घुसकर दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हमलावरों के पास अवैध तमंचे भी थे और जाते हुए उन्होंने धमकी भी दी.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, एक महिला पीसीएस अधिकारी आकांक्षा निगम के खिलाफ एक्टिविस्ट आशीष मिश्रा ने आरटीआई फाइल की थी. आरटीआई के जरिए आशीष महिला को फर्जी पीसीएस साबित किया था. फर्जी महिला पीसीएस अधिकारी आकांक्षा निगम के खिलाफ आरटीआई डालने पर वह एक्टिविस्ट से काफी नाराज थी. अक्सर कई फोन नंबरों से उनको फोन कर धमकियां दी जा रही थी. RTI एक्टिविस्ट आशीष मिश्रा ने बताया की किसी ने घंटी बजाई तो मैंने गेट खोला , गेट खोलते ही हमलावर अंदर आ गए और लाठी और डंडों से हम दोनों लोगों को उन लोगों ने बहुत पीटा. अंत में हमलावरों ने जैसे ही राहगीरों और सांसद के घर पर खड़े लोगों को हमारे घर की तरफ आता देखा तो तमंचा लहराते हुए भाग निकले.

सांसद निवास के सामने हुई घटना

वहीं आशीष का कहना है कि सांसद सत्यदेव पचौरी के घर के बाहर काफी चहल पहल रहती है और पुलिस वाले भी वहां 24 घंटे ड्यूटी पर रहते है. जब हम पर हमलावर लाठी और डंडे बारे रहे थे उसी दौरान सांसद के बेटे अनूप पचौरी और सांसद के ओएसडी पांडे जी अपने घर से बाहर आ रहे थे, उन लोगों ने जैसे ही हम लोगों को देखा तो वो लोग चिल्लाते हमलावरों की तरफ दौड़े तो मौका देख कर हमलावर वहां से भाग निकले. एक हमलावर ने सांसद के ओएसडी पर भी देशी तमंचे से हमला भी किया. हालांकि घटना के बाद एक्टिविस्ट ने काकादेव थाने में प्रार्थना पत्र दिया है.

रिपोर्ट: आयुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola