RSMSSB Recruitment 2023: इस राज्य के कर्मचारी चयन बोर्ड ने निकाली बंपर नियुक्ति, 27 जून से करें आवेदन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Jun 2023 11:36 AM
RSMSSB Recruitment 2023: आरएसएमएसएसबी ने बंपर भर्ती निकाली है,ये भर्ती राजस्थान सरकार के अधीनस्थ लेखा सेवाओं के अंतर्गत निकली है.आपको बता दें कि राजस्व लेखाकार के कुल 5388 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है.
RSMSSB Recruitment 2023, 7th Pay Commission Jobs: राजस्थान में निकली इन पदों पर बंपर भर्ती का विज्ञापन कर्मचारी चयन बोर्ड की आफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है, इसके तहत जूनियर लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके तहत, कुल लिए 5,388 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक अभ्यर्थी कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर पूरा भर्ती नोटिफिकेशन पढ़ लें इसके बाद ही आवेदन करें. ऑनलाइन आवेदन राजस्थान एसएसओ की वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर किए जा सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 27 जून 2023
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 26 जुलाई 2023
राजस्व लेखापाल व जूनियर लेखाकार भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि – 17 सितंबर 2023
राजस्थान सरकार के 7वें वेतनमान (7th pay commission) के मुताबिक कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकर के पद के लिए पे-मैट्रिक्स लेवल L-10 देय होगा. दो वर्ष के परिवीक्षा अवधि में मासिक नियम पारिश्रमिक राज्य सरकार के समय-समय पर जारी आदेशानुसार देय होगा. नए भर्ती/नियुक्त होने वाले कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार द्वारा नियमानुसार देय पेंशन योजना लागू होगी.
सामान्य वर्ग और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये है.
राजस्थान में जूनियर लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती के पद के लिए परीक्षा संभावित रूप से 17 सितंबर को आयोजित की जाएगी. वहीं, इस भर्ती अभियान के माध्यम से 5388 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें, 5190 पद जूनियर लेखाकार और 198 पद तहसील राजस्व लेखाकार के लिए हैं.
जूनियर लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार रिक्रूटमेंट 2023 के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कर्मचारी चयन मंडल की ओर से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। जो निर्धारित इ-मित्र कियोस्क अथवा जन सुविधा केंद्रों के जरिए भरे जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन से पहले विज्ञापन और नोटिफिकेशन को भलीभांति देख कर ही आगे बढ़े। आवेदन करने में कोई भी दिक्कत आने पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। यह नंबर है 0141-2221424, 2221425.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










