सरायकेला में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

सरायकेला में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौत हो गयी जबकि उनके साथ मौजूद साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. ये हादसा देर रात की है
रिपोर्ट: प्रताप मिश्रा
सरायकेला: सरायकेला चाईबासा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के ठोकर से सत्यजीत सथुआ 23 वर्ष की मौत हो गई जबकि साथी विशाल कामिला 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया हैय. घटना मंगलवार देर रात्रि की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला के कालूराम चौक निवासी टेंट हाउस व्यवसायी विद्या सथुआ का छोटा पुत्र सत्यजीत साथुआ उर्फ पवन साथुआ अपने दोस्त विशाल कामिला के साथ चाईबासा अपने रिश्तेदार से मिलने गया था.
जहां से वह देर रात को वापस लौट रहा था. इसी दौरान रात के तकरीबन 12 बजे संगाजाटा के समीप पीछे तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया. जिससे बाईक अनियंत्रित हो कर रेलिंग से जा टकराई. घटना में पवन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विशाल बुरी तरह जख्मी हो गया. रात को घरवालों ने पवन की जानकारी लेने के लिए उसके मोबाइल पर फोन किया तो किसी अनजान व्यक्ति ने फोन रिसीव कर इस घटना की जानकारी घरवालों को दी.
जिसके बाद घरवाले रात में सांगाजाटा पहुंच कर दोनों को सदर अस्पताल लेकर आये जहां चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया. वहीं विशाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए टीएमएच रेफर कर दिया गया.
मृतक पवन अपने चार भाईयो में सबसे छोटा था और घर का लाडला था. वह नगरपंचायत कार्यालय में प्राइवेट रूप से प्रोजेक्ट वर्क करता था. पवन की मौत से घर में मातम छा गया है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
Posted By: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




