ePaper

Republic Day 2024 : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा पर फहराया तिरंगा, लखनऊ की सड़कों पर दिखा भीष्म-90 टैंक

Updated at : 26 Jan 2024 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
Republic Day 2024 : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा पर फहराया तिरंगा, लखनऊ की सड़कों पर दिखा भीष्म-90 टैंक

लखनऊ विधानसभा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तिरंगा फहराया. भारतीय सेना और प्रदेश की सुरक्षा में तैनात विभिन्न सुरक्षा बलों द्वारा राज्यपाल के समक्ष परेड कर सलामी दी गई. झंडारोहण और राष्ट्रगान के बाद कमांडर मेजर के नेतृत्व में परेड हुई.

विज्ञापन
undefined

देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर लखनऊ विधानसभा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तिरंगा फहराया. इस दौरान विधानसभा पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए. इस दौरान सीएम योगी भी मौजूद रहे हैं. राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने तिरंगा गुब्बारों को हवा में उड़ाया.

undefined

भारतीय सेना और प्रदेश की सुरक्षा में तैनात विभिन्न सुरक्षा बलों द्वारा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के समक्ष परेड कर सलामी दी गई. झंडारोहण और राष्ट्रगान के बाद कमांडर मेजर के नेतृत्व में परेड हुई.

undefined

सबसे आगे 48 ऑर्म्ड के दो T-90 टैंक भीष्म थे, उनके ठीक पीछे 2 BMP और फिर 24 फील्ड रेजीमेंट की 105/37 MM लाइट फील्ड गन थी. सेना का शक्ति प्रदर्शन देख लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए.

undefined

इसके अलावा महिला होमगार्ड्स के मोटरसाइकिल दस्ते ने भी साहसिक प्रदर्शन किया. वहीं यूपी पुलिस के घुड़सवार दल और स्वान दल ने भी परेड में हिस्सा लिया. साथ ही फायर ब्रिगेड और डायल 112 ने भी परेड में अपने दम-खम का प्रदर्शन किया.

undefined

वहीं प्रदेश में पहली बार 45 बच्चों ने भिखारी का जीवन छोड़कर परेड में विशेष दल के रूप में हिस्सा लिया. इस दौरान झांकी भी निकाली गई.

undefined

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा राममंदिर की झांकी ने सबका मन मोह लिया. भगवान श्रीरामलला को समर्पित इस झांकी को देखकर परेड स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. वहीं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नये संसद भवन और आदर्श मतदेय स्थल की झांकी निकाली गई.

undefined

इसके अलावा यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भाषा विभाग की ओर से यूपी सिंधी समाज को समर्पित झांकी निकाली गई. उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा ‘उद्यान बना उद्योग का आधार’ झांकी निकाली गई.

undefined

वहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण की झांकी, राजभवन की झांकी, कृषि विभाग की झांकी, काशी तमिल संगमम की झांकी, वन एवं वन्यजीव विभाग की झांकी, यूपी संस्कृत संस्थानम की झांकी.

undefined

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की झांकी, भारत स्काउट गाइड की झांकी, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की झांकी, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन की झांकी,

undefined

नगर विकास विभाग की झांकी, नगर निगम लखनऊ की झांकी, सीएमएस स्कूल की झांकी, जल जीवन मिशन की झांकी ने सबका मन मोह लिया.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola