Jio का खास प्लान, 400 रुपये से कम कीमत पर पाएं 3 महीने तक रिचार्ज के झंझट से छुटकारा, जानें क्या हैं फायदे

Updated:
विज्ञापन
Jio Cheapest Recharge Plan

Jio Cheapest Recharge Plan

Jio Recharge Plan: अगर आप रिलायंस जियो ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको 400 रुपये से कम कीमत पर 84 दिनों की वैलिडिटी मिल जाती है.

विज्ञापन

Reliance Jio Prepaid Plan: देश के सबसे बड़े टेलीकॉम नेटवर्क रिलायंस जियो ने जब से भारत में कदम रखा है तब से ही कंपनी ने देशवासियों के लिए रिचार्ज कराने के तरीके को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है. पहले जहां यूजर्स को डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स का फायदा उठाने के लिए काफी महंगे रिचार्ज प्लान्स खरीदने की जरुरत पड़ती थी वहीं, आज के समय में उससे कम कीमत पर ग्राहकों को कई ज्यादा बेनिफिट्स मिल जाते हैं. बता दें रिलायंस जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए हर बजट और वैलिडिटी वाले प्लान्स मौजूद हैं जिनमें से ग्राहक अपनी जरुरत और बजट के हिसाब से कोई सा भी प्लान चुन सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक हैं तो आज की यह खबर आपके लिए ही है और काफी काम की भी है. आज हम आपको जियो के एक स्पेशल रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं. जियो के इस प्लान की खासियत है कि इसमें आपको काफी कम कीमत पर लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स देखने को मिल जाते हैं. तो चलिए जियो के इस रिचार्ज प्लान के बारे में डीटेल से जान लेते हैं

रिलायंस जियो 395 प्लान

आज हम आपसे जिस प्लान एक बारे में जानकारी शेयर कर रहे हैं उसकी कीमत 395 रुपये है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा रिचार्ज प्लान भी मौजूद है जिसकी कीमत 400 रुपये से कम है लेकिन, इसमें आपको वैलिडिटी काफी जबरदस्त देखने को मिल जाती है. जियो के इस प्लान से रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिल जाती है. आप इसे जियो का वैल्यू प्लान भी कह सकते हैं. इस प्लान से रिचार्ज कराने पर आपको डेटा बेनिफिट्स भले ही कम मिले लेकिन, इसके अलावा जो बेनिफिट्स मिलते हैं वे पूरी तरह से इसकी कीमत को जस्टिफाई करते हैं. चलिए जानते हैं कंपनी इस प्लान के साथ अपने ग्राहकों को कौन से फायदे दे रही है.

Also Read: Jio Recharge: 1000 रुपये कैशबैक पाने का आखिरी मौका, 31 दिसंबर से पहले कराएं जियो का स्पेशल रिचार्ज

रिलायंस जियो 395 प्लान के फायदे

अगर आप जियो के इस प्लान से रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं तो पहले इसके साथ दिए जाने वाले बेनिफिट्स के बारे में डीटेल से जरूर जान लें. जियो के 395 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिल जाती है. इसकी तुलना किसी दूसरे प्लान से करें तो यह काफी ज्यादा है. जियो के इस प्लान से रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को 84 दिनों के लिए 6GB डेटा का फायदा मिल जाता है. अगर आप सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स या फिर ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल ज्यादा नहीं करते हैं तो यह प्लान आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. केवल यहीं नहीं इस प्लान से रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी मिल जाती है. वहीं, बात करें SMS की तो इस प्लान के साथ ग्राहकों को प्रतिदिन के हिसाब से कंपनी 100 एसएमएस की सुविधा भी देती है. कुछ अन्य बेनिफिट्स की अगर बात करें तो जियो के इस प्लान से रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को JioTV, Jio Cinema और Jio Cloud का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिल जाता है.

कैसे कराएं जियो का यह स्पेशल रिचार्ज

अगर आप जियो के इस प्लान से रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं लेकिन आपको यह नहीं पता की आप इसे कहां से खरीद सकते हैं तो बता दें, आप इसे माय जियो ऐप के अंदर से भी खरीद सकते हैं. इस प्लान को कंपनी ने वैल्यू पैक केटेगरी में रखा है. इसका मतलब है कि इस प्लान के साथ ग्राहकों को जो वैल्यू मिलेगी वह काफी ज्यादा होने वाली है. आप अगर चाहें तो जियो के इस प्लान को सबसे ज्यादा अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान भी कह सकते हैं.

Also Read: Jio का यह प्लान बना देगा दीवाना, 8 रुपये से कम कीमत पर 2.5GB डेटा और साल भर की वैलिडिटी

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola