ePaper

एकदूसरे को देखना नहीं चाहते थे रेखा और शत्रुघ्‍न सिन्‍हा, 23 साल बाद इस शख्‍स ने कराई थी सुलह

Updated at : 28 Mar 2020 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
एकदूसरे को देखना नहीं चाहते थे रेखा और शत्रुघ्‍न सिन्‍हा, 23 साल बाद इस शख्‍स ने कराई थी सुलह

Rekha and Shatrughan Sinha : बॉलीवुड में रिश्‍तों के बनने बिगड़ने का सिलसिला चलता ही रहता है. किसी की दोस्‍ती ध्‍यान खींचती है तो कभी किसी की तकरार सवाल पूछती है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा और दिग्‍गज अभिनेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने 23 साल तक बात नहीं की थी.

विज्ञापन

बॉलीवुड में रिश्‍तों के बनने बिगड़ने का सिलसिला चलता ही रहता है. किसी की दोस्‍ती ध्‍यान खींचती है तो कभी किसी की तकरार सवाल पूछती है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा और दिग्‍गज अभिनेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने 23 साल तक बात नहीं की थी. फिल्‍म के सेट पर एक शुरू हुई ये लड़ाई कई सालों चली. आखिरकार दोनों की नाराजगी दूर की जानीमानी अभिनेत्री ने. जानें क्‍या हुआ था?

रेखा और शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कई सुपरहिट फिल्‍मों में साथ काम किया है. लेकिन 1988 के बाद यह जोड़ी कभी पर्दे पर साथ दिखाई नहीं दी. 1988 में राकेश रोशन की फिल्‍म ‘खून भरी मांग’ की शूटिंग के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों ने एक-दूसरे का चेहरा कभी न देखने की कसम खा ली.

हालांकि, फिल्म की शूटिंग अभी बाकी थी, ऐसे में राकेश रोशन को डर था कि कहीं दोनों की झगड़े का असर उनकी फिल्‍म पर न पड़ जाये. उन्‍होंने दोनों को मनाने की काफी कोशिश की. आखिरकार किसी तरह दोनों को शूटिंग पर वापस आने के लिए मना लिया. लेकिन दोनों की एक शर्त थी कि वे शूटिंग के अलावा और कोई बातचीत नहीं करेंगे. फिल्‍म की शूटिंग पूरी हो गईं लेकिन दोनों की नाराजगी खत्‍म नहीं हुई. 23 सालों तक यह सि‍लसिला चलता रहा.

लेकिन शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की पत्‍नी पूनम सिन्‍हा को यह बात खलती थी. उन्‍होंने दोनों के बीच के मनमुटाव को खत्‍म करने का बीड़ा उठाया. पूनम, रेखा की अच्‍छी दोस्‍त थीं. उन्‍हें मौका भी मिल गया. 23 साल बाद जब रेखा और शत्रुघ्‍न एक ही पार्टी में पहुंचे थे तो पूनम ने दोनों दोनों की सुलह कराई. दोनों के बीच पैदा हुई गलतफहमी को भी उन्‍होंने दूर कराया और इस तरह दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई.

बता दें कि पिछले साल रेखा के जन्‍मदिन पर शत्रुघ्‍न ने एक ट्वीट किया था जो खूब वायरल हुआ था. उन्‍होंने लिखा था,’ वह ना सिर्फ अपना जन्मदिन मेरी पत्नी के साथ शेयर करती हैं, बल्कि हमारे होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘आज फिर जीने की तमन्ना है’ में उत्कृष्ट और शानदार प्रदर्शन भी किया है, लेकिन अभी ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है. हमेशा स्वस्थ और धन्य रहें.’

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola