ePaper

Jharkhand News: रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट, 3.36 से 6.50 लाख तक का मिला पैकेज

Updated at : 18 Oct 2022 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट, 3.36 से 6.50 लाख तक का मिला पैकेज

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को प्लेसमेंट मिला है. इससे छात्रों में काफी उत्साह है. विद्यार्थियों को 3.36 लाख से 6.50 लाख तक का पैकेज मिला है. कॉलेज की प्राचार्या डॉ श्रावणी रॉय एवं उप प्राचार्य डॉ नजमुल इस्लाम ने प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों को बधाई दी है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा के चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के मुरुबंदा स्थित रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को प्लेसमेंट मिला है. इससे छात्रों में काफी उत्साह है. विद्यार्थियों को 3.36 लाख से 6.50 लाख तक का पैकेज मिला है. कॉलेज की प्राचार्या डॉ श्रावणी रॉय एवं उप प्राचार्य डॉ नजमुल इस्लाम ने प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों को बधाई दी है. इन्होंने बताया कि छात्रों का चयन तकनीकी ज्ञान और योग्यता के आधार पर होता है.

3.36 लाख से 6.50 लाख तक का मिला पैकेज

झारखंड के रामगढ़ जिले के रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को प्लेसमेंट मिला है. इससे विद्यार्थियों में उत्साह है. जानकारी के अनुसार वर्ष 2019-23 सत्र की इशिता राज शर्मा, प्रिंसी कुमारी, तौकर अली को हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी, विशाल चंद्र गोलू को ओपन 5 एवं मैकेनिकल के संजीव कुमार और अंशु कुमार को इंडिगो पेंट्स लिमिटेड में नौकरी मिली है, जबकि सीएससी ब्रांच की अमीषा सोनी को टीसीएस एवं पायल कुमारी एलएनटी इंफोटेक में प्लेसमेंट मिला है. इन विद्यार्थियों को 3.36 लाख से 6.50 लाख तक का पैकेज मिला है.

Also Read: झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, विधायक दीपिका पांडेय को नोटिस जारी

प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों को प्राचार्या ने दी बधाई

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ श्रावणी रॉय एवं उप प्राचार्य डॉ नजमुल इस्लाम ने प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों को बधाई दी है. उन्होंने बताया कि इस कॉलेज में प्लेसमेंट सेल प्लेसमेंट कैंपस के लिए कंपनियों को बुलाता है. इसके बाद छात्रों का चयन देश की कई कंपनियों द्वारा किया जाता है. छात्रों का चयन तकनीकी ज्ञान और योग्यता के बल पर होता है. सभी विभाग के कंडक्टिंग, परीक्षा, वेबिनार समूह, चर्चा, औद्योगिक विशेषज्ञों द्वारा अतिथि व्याख्याता, सॉफ्ट स्किल वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाता है.

Also Read: Jharkhand Foundation Day 2022: लातेहार के ललमटिया डैम की खूबसूरती पर्यटकों को करती है आकर्षित

रिपोर्ट : शंकर पोद्दार, रामगढ़

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola