Ramadan 2023 Date in India: रमजान का चांद नहीं आया नजर, पहला रोजा 24 मार्च को, 23 को होगी पहली तरावीह नमाज

Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Mar 2023 8:16 PM

विज्ञापन

Ramadan 2023 Date in India: रमजान का चांद बुधवार शाम नजर नहीं आया.जिसके चलते पहला रोजा 23 के बजाय 24 मार्च को होगा.23 मार्च को मगरिब की नमाज के बाद आसमान में रमजान का चांद नजर आना तय है.इसलिए 23 मार्च यानी गुरुवार से रमजान के महीने का आगाज होगा.

विज्ञापन

Ramadan 2023 Date in India: मुसलमानों के पवित्र माह (पाक महीने) रमजान का चांद बुधवार शाम नजर नहीं आया.जिसके चलते पहला रोजा 23 के बजाय 24 मार्च को होगा.23 मार्च को मगरिब की नमाज के बाद आसमान में रमजान का चांद नजर आना तय है.इसलिए 23 मार्च यानी गुरुवार से रमजान के महीने का आगाज होगा.गुरुवार रात ईशा नमाज के बाद तरावीह की नमाज होगी.इसके लिए मस्जिदों को रंग रोगन कर सजाया गया है.पहला रोजा 24 मार्च यानी शुक्रवार को होना तय है.बताया जाता है कि सऊदी अरब में बुधवार शाम को चांद नजर आ गया.इससे सऊदी अरब में पहला रोजा गुरुवार को होगा.

इसके अगले दिन भारत में रोजा होना तय है.दरगाह आला हजरत के मदरसा मंजर ए इस्लाम, इस्लामिक यूनिवर्सिटी जमीयतुर्रजा से देश, और दुनिया की मस्जिदों में बरेलवी मौलाना (इमाम) को भेजा गया है.बरेलवी मौलाना की देश के साथ दुनिया में काफी मांग है.दरगाह के प्रवक्ता नासिर कुरैशी ने बताया कि चांद नहीं हुआ है.

इस बार रोजा पिछले वर्ष से छोटा होगा

गुरुवार को चांद देखने की व्यवस्था की गई.चांद नजर आते ही रमजान का ऐलान कर दिया जाएगा.उन्होंने बताया कि इस बार रोजा पिछले वर्ष से छोटा होगा.यह कमी साल दर साल हो रही है.इस बार रोजा 32 मिनट छोटा रहेगा. इस बार मुकद्दस रमजान का सबसे लंबा रोजा 14 घंटे 20 मिनट का होगा, जबकि वर्ष पिछले वर्ष 14 घंटे 52 मिनट का रोजा था.रमजान को लेकर शहर के बाजार में रौनक बढ़ गई है.फलों से लेकर खजूर, खजला, ब्रेड आदि दुकानों पर सजी हुई हैं.

चांद से तय होते हैं रमजान 

इस्लाम में चांद के हिसाब से महीने तय होते हैं.इसके साथ ही चांद से ही हर रोजे की समय अवधि तय होती है.हर रमजान में समय का फर्क पड़ता है.जिसके चलते इस साल रोजे का समय कम होगा.पिछले साल रमजान का महीना अप्रैल में शुरू होकर तीन मई को पूरा हुआ था. इस बार रमजान मुबारक का महीना 23 या 24 मार्च से शुरू हो जाएगा, और 23 अप्रैल को पूरा हो जाएगा. जिसके चलते पिछले साल के मुकाबले रोजा एक घंटा छोटा रहेगा.

दरगाह आला हजरत से जंत्री जारी

दरगाह आला हजरत के प्रमुख मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) ने सहरी व इफ्तार की समय सारिणी (जंत्री) के साथ कलेंडर जारी किया है.इसमें पहले रोज़े से लेकर आखिरी रोज़े तक की सहरी व इफ्तार का समय बताया गया है.जंत्री में रोज़ा व इफ्तार की दुआ के अलावा सदक़ा-ए-फित्र, एतेकाफ, तरकीब नमाज़ ईद, फ़ज़ाइल रमज़ान, नमाज़-ए-तरावीह व मकरुआत रोज़ा आदि का मसला भी कलैंडर में दिया गया है.इसको देश-विदेश में अक़ीदमंदो व मुरीदों को सोशल मीडिया, और डाक द्वारा भेजा जा रहा है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

बरेली

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola