Ram Setu Teaser: क्या आपने देखा रामसेतु टीजर ? वीडियो में दुश्मनों से लड़ते दिखें अक्षय कुमार

Updated:
विज्ञापन
Ram Setu Teaser: क्या आपने देखा रामसेतु टीजर ? वीडियो में दुश्मनों से लड़ते दिखें अक्षय कुमार

Ram Setu Teaser: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामसेतु’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार को एक्शन करते हुए देखा जा सकता है, वो राम सेतू को बचाने के लिए जंग लड़ रहे हैं. फिल्म 25 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होने वाली हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. हालांकि इन दिनों एक्टर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है. साल 2022 में अब तक अक्षय की बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और कठपुतली को लेकर 4 फिल्में रिलीज हुई है, सभी एक के बाद एक धाराशाही हो गई. ऐसे में एक्टर को अपनी आनेवाली फिल्म राम सेतू से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं. अब इस फिल्म का धमाकेदार टीजर और पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. ये फिल्म 25 अक्टूबर को दिवाली के आसपास रिलीज होने वाली है.

अक्षय की फिल्म राम सेतू का धमाकेदार टीजर

राम सेतू टीजर में अक्षय कुमार को जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जा सकता है. अभिनेता ने एक पुरातत्वविद् की भूमिका निभाई है, जो राम सेतु को बचाने के मिशन पर है. टीजर में उन्हें एक विशेष सूट में दिखाया गया है, जो हमें एक स्पेस सूट की याद दिलाता है, और पानी के नीचे राम सेतु को देखने के लिए खुद को पानी के नीचे गोता लगाता है. टीजर को देखकर ज्यादा कुछ नहीं समझ में आ रहा है, लेकिन अक्षय कुमार एक संकेत देते हैं, कि राम सेतु को बचाने के लिए उनके पास केवल तीन दिन हैं. टीजर में नुसरत भरुचा, जैकलीन फर्नांडीज की भी झलक देखने को मिल रही है.

Also Read: Vikram Vedha: विक्रम वेधा के लिए ऋतिक रोशन-सैफ अली खान ने वसूली मोटी रकम, जानिये स्टार कास्ट की फीस
यहां हुई राम सेतू की शूटिंग

राम सेतू की शूटिंग ऊटी, दमन और दीव और मुंबई के पास हुई है. राम सेतु वास्तव में पंबन द्वीप के बीच चूना पत्थर की एक श्रृंखला है, जिसे तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी तट पर रामेश्वरम द्वीप के रूप में भी जाना जाता है. रामायण के अनुसार, यह भगवान राम की सेना द्वारा अपनी पत्नी सीता को बचाने के लिए लंका पहुंचने के लिए बनाया गया एक पुल है. राम सेतु अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित है और उनकी कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा अमेज़ॅन प्राइम वीडियो, अबुदंतिया एंटरटेनमेंट और लाइका प्रोडक्शंस के साथ सह-निर्मित है. यह फिल्म काफी सालों से बन रही है. अक्षय ने 2020 में दिवाली के आसपास इसके पहले पोस्टर का अनावरण किया था और लिखा था, “आइए हम भारतीयों की चेतना में राम के आदर्शों को जीवित रखने का प्रयास करें.”

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola