झारखंड बजट: गुणवत्तायुक्त शिक्षा और स्वास्थ्य में सबका ख्याल
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Mar 2020 6:43 AM
झारखंड सरकार ने बजट में गुणवत्ता युक्त शिक्षा व सबको स्वास्थ्य सुविधा देने पर जोर दिया है. बजट में शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृत्ति योजना का विस्तार किया गया है. राज्य में अब कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जायेगी.
झारखंड सरकार ने बजट में गुणवत्ता युक्त शिक्षा व सबको स्वास्थ्य सुविधा देने पर जोर दिया है. बजट में शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृत्ति योजना का विस्तार किया गया है. राज्य में अब कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जायेगी. झारखंड में अब तक सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिलती थी.
सरकार ने स्कूली शिक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय के एक स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है. उच्च शिक्षा में छात्राओं को मुफ्त तकनीकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जायेगी. झारखंड में जनजातीय विश्वविद्यालय व झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी खोले जायेंगे. बजट में कौशल विकास के क्षेत्र में कोई खास प्रावधान नहीं किया गया है. बजट में नये कॉलेज खोलने की घोषणा नहीं की गयी है.
सरकार ने पर्यटन के क्षेत्र में आगामी वित्तीय वर्ष में 50 हजार रोजगार/स्वरोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार ने पर्यटन विभाग के बजट में पिछली सरकार की योजनाओं को जारी रखने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना व कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा योजना जारी रहेगी. बजट में रांची के हटिया डैम के पास स्थित पार्क को जनजातीय थीम पार्क के रूप में विकसित करने की घोषणा की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










