Indonesia Open 2021: पीवी सिंधू सेमीफाइनल में हारकर बाहर, थाईलैंड की रेचानोक ने हराया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने लगातार दो टूर्नामेंट में निराश किया. सिंधू Indonesia Open 2021 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गयी हैं.

विज्ञापन

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू (PV Sindhu) को इंडोनिशया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन ने हराया.

विज्ञापन

तीसरी वरीयता प्राप्त पी वी सिंधू को दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी रेचानोक ने 54 मिनट में 15-21, 21-9, 21-14 से हराया. यह लगातार तीसरी बार पी वी सिंधू की सेमीफाइनल में हार थी. वह पिछले सप्ताह इंडोनेशिया मास्टर्स और अक्टूबर में फ्रेंच ओपन में सेमीफाइनल में हारने से पहले टोक्यो ओलंपिक में भी सेमीफाइनल हार गई थी.

Also Read: प्रधानमंत्री मोदी से मिली विश्व चैंपियन पीवी सिंधू

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू का रेचानोक के खिलाफ इस मैच से पहले 4-6 का रिकॉर्ड था. वह पिछले दो मुकाबले भी हारी थी. सिंधू ने अच्छी शुरुआत करते हुए जल्दी ही 8-3 की बढ़त बना ली.

Also Read: पीवी सिंधु करने जा रही शादी! बैडमिंटन स्टार को नये अवतार में देख फैंस हैरान

रेचानोक ने यह अंतर 9-10 कर दिया और ब्रेक तक सिंधू के पास एक ही अंक की बढ़त थी. ब्रेक के बाद सिंधू ने लगातार तीन अंक बनाये और रेचानोक को मौका नहीं देकर पहला गेम जीत लिया. इसके बाद दूसरे गेम में रेचानोक ने ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बना ली.

अगले दस में से नौ अंक भी उसने अपने नाम करके दूसरा गेम जीत लिया. तीसरे गेम में सिंधू ने कई गलतियां की जिसका थाई खिलाड़ी ने फायदा उठाया. सिंधू आखिरी बार स्विस ओपन के फाइनल में पहुंची थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola