ePaper

एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीवी सिंधु और श्रीकांत प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Updated at : 27 Apr 2023 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीवी सिंधु और श्रीकांत प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Nusa Dua: India's Pusarla V. Sindhu competes against South Korea's An Se-young during their women's singles badminton final match at the BWF World Tour Finals in Nusa Dua, Bali, Indonesia, Sunday, Dec. 5, 2021. AP/PTI(AP12_05_2021_000074A)

भारत के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में बुधवार को पहले दौर से बाहर हो गये, जबकि ओलिंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत आसान जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये.

विज्ञापन

भारत के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में बुधवार को पहले दौर से बाहर हो गये, जबकि ओलिंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत आसान जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये. राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जोड़ी त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने इंडोनेशिया की लैनी त्रिया मायासारी और रिबका सुगिआर्तो को 17-21, 21-17, 21.18 से मात देकर अंतिम 16 में जगह बनायी. मैड्रिड स्पेन मास्टर्स में उपविजेता रही पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने चीनी ताइपे की वेन चि सू को 21-15, 21-20 से हराया. अब उनका सामना विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज चीन की हान यूइ से होगा.

किदाम्बी श्रीकांत भी प्री-क्वार्टर फाइनल में

विश्व चैंपियनशिप में पूर्व रजत पदक विजेता किदाम्बी श्रीकांत ने अदनान इब्राहिम को 21-13, 21-8 से हराया. अब वह दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी कोदाइ नाराओका से खेलेंगे. वहीं त्रिसा और जॉली ने पहला गेम गंवाने के बाद दोनों ने दमदार वापसी की और दूसरे गेम में 5-0 की बढ़त बना ली. यह गेम जीतकर उन्होंने मुकाबला निर्णायक गेम में खींचा. तीसरे गेम में मुकाबला बराबरी का था और एक समय भारतीय जोड़ी पिछड़ रही थी. उन्होंने हालांकि शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की.

एकल में लक्ष्य सेन को मिला था कठिन ड्रॉ

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सेन को दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी लोह कीन यू ने 21-7, 23-21 से हराया. बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 24वें स्थान पर खिसके सेन को कठिन ड्रॉ मिला था. मालविका बंसोड़ को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी अकाने यामागुची ने 25.23, 21-19 से हराया. पुरुष युगल में केपी गारगा और विष्णुवर्धन गौड़ को जापान के ताकुरो होकी और योग कोबायाशी ने 21-15, 21-17 से मात दी.

Also Read: RR vs CSK Playing 11: चेन्नई का विजयरथ रोकने उतरेगी राजस्थान, यहां जानिए प्लेइंग 11

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola