Live Updates

Pro Kabaddi: दबंग दिल्ली ने पुनेरी पलटन को रोमांचक मुकाबले में 41-30 से हराया, चमके नवीन कुमार

Updated:
विज्ञापन

Dabang Delhi kc vs Puneri Paltan प्रो कबड्डी सीजन 8 के पांचवें मुकाबले में दबंग दिल्ली ने पुनेरी पलटन को 30 के मुकाबले 41 अंक से हराया. दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया.

विज्ञापन

दबंग दिल्ली ने पुनेरी पलटन को 41-30 से हराया

प्रो कबड्डी सीजन 8 के पांचवें मुकाबले में दबंग दिल्ली ने पुनेरी पलटन को 30 के मुकाबले 41 अंक से हराया. दबंग दिल्ली की ओर से रेडर नवीन कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम के लिए 16 अंक जुटाये. इसके अलावा ऑल राउंडर विजय ने 9 अंक हासिल किये. जबकि संदीप नरवाल 3, जोगिंदर नरवाल ने 2 अंक जुटाये. दूसरी ओर पुनेरी पलटन की ओर से कप्तान नितिन तोमर ने 7 रेडर अंक जुटाये.

दबंग दिल्ली के नवीन कुमार का 22वीं बार सुपर 10

दबंग दिल्ली के रेडर नवीन कुमार ने करियर में 22वीं बार सुपर 10 बनाया है. उन्होंने अबतक 16 रेडर अंक बनाये हैं.

पहले हाफ में पुनेरी पलटन पर दिल्ली का दबदबा

पहले हाफ में पुनेरी पलटन पर दबंग दिल्ली ने दबदबा कायम रखा. पहले हाफ में दबंग दिल्ली ने 22 अंक और पुनेरी पल्टन ने 15 अंक जुटाये. पहले हाफ में दिल्ली ने 13 रेडर अंक और 5 टेकल अंक जुटाये. जबकि ऑल आउट प्वाइंट 4 जुटाये. दूसरी ओर पुनेरी पलटन ने पहले हाफ में 12 रेडर अंक, दो टेकल प्वाइंट और एक अतिरिक्य अंक हासिल किये.

Pro Kabaddi Gujarat Vs Jaipur: गुजरात जायंट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 34-27 से हराया, राकेश नरवाल चमके

पुनेरी पलटन की ओर से कप्तान नितिन तोमर का बेहतरीन प्रदर्शन

पुनेरी पलटन की ओर से कप्तान नितिन तोमर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. रेडर नितिन ने 5 टच प्वाइंट और दो बोनस अंक हासिल किये हैं. उनके खाते में अबतक 7 अंक हो चुके हैं.

दिल्ली की ओर से विजय का शानदार प्रदर्शन

दिल्ली दबंग की ओर से विजय ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. ऑलराउंडर विजय ने अबतक 6 रेडर अंक हासिल किये हैं.

दिल्ली की ओर से नवीन कुमार का शानदार प्रदर्शन

दबंग दिल्ली की ओर से रेडर नवीन कुमार ने शानदार प्रदर्शन अबतक किया है. इस समय नवीन ने 12 रेडर अंक अपनी टीम के लिए जुटा लिया है.

Pro Kabaddi: प्रदीप नरवाल का नहीं चला जादू, बंगाल वॉरियर्स ने यूपी योद्धा को 38-33 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola