ePaper

Pro Kabaddi League: यूपी योद्धा ने पुनेरी पलटन को 50-40 से हराया, प्रदीप नरवाल और सुरेंद्र गिल का धमाका

Updated at : 18 Jan 2022 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
Pro Kabaddi League: यूपी योद्धा ने पुनेरी पलटन को 50-40 से हराया, प्रदीप नरवाल और सुरेंद्र गिल का धमाका

Pro Kabaddi League: यूपी की ओर से प्रदीप नरवाल ने 10 प्वाइंट बनाये. जबकि आशू ने 3, शुभम कुमार ने दो और नितेश कुमार ने 4 प्वाइंट बनाये.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 (Pro Kabaddi League) के 60वें मुकाबले में यूपी योद्धा (UP Yoddha ) ने पुनेरी पलटन (Puneri Paltan ) को 40 के मुकाबले 50 प्वाइंट से हराया. रोमांचक मुकाबले में दोनों ओर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. यूपी की जीत में स्टार रेडर प्रदीप नरवाल और सुरेंद्र गिल की बड़ी भूमिका रही. दोनों ने सुपर 10 रेड किये. लेकिन सुरेंद्र गिल ने अपनी टीम के लिए 21 प्वाइंट बनाये.

यूपी की ओर से प्रदीप नरवाल ने 10 प्वाइंट बनाये. जबकि आशू ने 3, शुभम कुमार ने दो और नितेश कुमार ने 4 प्वाइंट बनाये. दूसरी ओर पुनेरी पलटन की ओर से भी असलम इनामदार और मोहित गोयट ने शानदार प्रदर्शन किया और सुपर 10 रेड किये, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाये. मोहित ने 13 और असलम ने 16 प्वाइंट बनाये.

Also Read: Pro Kabaddi League: तमिल थलाइवाज और जयपुर पिंक पैंथर्स का मैच ड्रॉ, चमके रेडर मनजीत

पुनेरी पलटन पर धमाकेदार जीत के बाद यूपी योद्धा ने प्वाइंट टेबल में बड़ी लंबी छलांग लगा ली है. लगातार दो जीत के बाद यूपी की टीम 33 प्वाइंट लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गयी है, जबकि पुनेरी पलटन 10 मैचों में 4 जीत के बाद 21 प्वाइंट लेकर 10वें स्थान पर पहुंच गयी है.

Also Read: Pro Kabaddi League: पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरु बुल्स को 38-31 से हराया, पवन सहरावत का सुपर 10 बेकार

पहले हाफ में दोनों टीमों का स्कोर 20-20 पर था. जिसमें दोनों टीमों ने एक-दूसरे को एक-एक बार ऑल आउट भी किया. लेकिन जोरदार मुकाबला दूसरे हाफ में देखने को मिला. दूसरे हाफ में यूपी ने 30 और पुनेरी पलटन ने केवल 20 प्वाइंट ही बना पाये. दूसरी हाफ में यूपी ने पुनेरी पलटन को दो-दो बार ऑल आउट किया. जिससे 4 प्वाइंट टीम को मिले.

Also Read: Pro Kabaddi League: बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को 37-28 से हराया, मनिंदर सिंह का सुपर 10 रेड

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola