Live Updates

Pro Kabaddi League: पुनेरी पलटन ने तेलुगु टाइटंस को 34-33 से हराया, सीजन में पहली जीत

Updated:
विज्ञापन

Puneri Paltan vs Telugu Titans प्रो कबड्डी के 8वें सीजन के 11वें मुकाबले में पुनेरी पलटन ने तेलुगु टाइटंस को 34-33 से हरा दिया. इसके साथ ही पुनेरी पलटन ने मौजूदा सीजन में पहली जीत भी दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन

प्वाइंट टेबल में एक जीत के बाद पुनेरी पलटन 8वें नंबर पर

तेलुगु टाइटंस को हराकर पुनेरी पलटन ने प्वाइंट टेबल में भी अपनी स्थिति में सुधार कर लिया है. दो मैच खेलकर पुनेरी पलटन के एक जीत की मदद से 5 अंक हैं और टीम 8वें नंबर पर है. जबकि तेलुगु टाइटंस की टीम दो मैच में एक जीत के बाद 4 अंक लेकर 9वें स्थान पर है.

पुनेरी पलटन ने तेलुगु टाइटंस को हराया

प्रो कबड्डी के 11वें मुकाबले में पुनेरी पलटन ने बेहतरीन मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को 33 के मुकाबले 34 प्वाइंट से हराया. तेलुगु की ओर से केवल सिद्धार्थ देसाई ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम के लिए 15 प्वाइंट जुटाये. लेकिन असलम इनामदार और मोहित गोयट के शानदार प्रदर्शन की मदद से पुनेरी ने बाजी मार ली. मोहित गोयट ने 9 और असलम ने 8 अंक अपनी टीम के लिए जोड़े.

पुनेरी पलटन और तेलुगु टाइटंस में जोरदार मुकाबला, स्कोर बराबरी पर

पुनेरी पलटन और तेलुगु टाइटंस के बीच इस समय शानदार मुकाबला जारी है. दोनों टीमों का स्कोर टाइम आउट से पहले 28-28 पर है.

सिद्धार्थ देसाई का सुपर रेड, तीन अंक लिये

बाहुबली के नाम से मशहूर तेलुगु टाइटंस के सिद्धार्थ देसाई ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है. इस समय उन्होंने सुपर रेड लेते हुए तीन अंक अपनी टीम के लिए लिये. अबतक सिद्धार्थ के कुल 13 अंक हैं.

पुनेरी टाइटंस का सुपर टेकल, पिछले 5 मिनट में 10 अंक

दूसरे हाफ में पुनेरी पलटन ने शानदार वापसी की है और सुपर टेकल करते हुए तेलुगु पर बढ़त बना लिया है. पिछले 5 मिनट में पुनेरी पलटन ने 10 प्वाइंट और तेलुगु ने केवल 1 प्वाइंट हासिल किये हैं.

तेलुगु टाइटंस की ओर से सिद्धार्थ देसाई का शानदार प्रदर्शन

तेलुगु टाइटंस की ओर से रेडर सिद्धार्थ देसाई ने शानदार प्रदर्शन किया. अबतक सिद्धार्थ ने 10 प्वाइंट हासिल कर लिया है. जबकि तेलुगु की ओर से डिफेंडर रुतुराज ने 2 और सुरिंदर सिंह ने एक प्वाइंट लिये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola