Pro Kabaddi League: बेंगलुरु बुल्स और तेलुगु टाइटंस का मुकाबला 34-34 से ड्रॉ, बेनीवाल का पहला सुपर 10

Updated:
विज्ञापन

Pro Kabaddi Bengaluru Bulls vs Telugu Titans बेंगलुरु बुल्स और तेलुगु टाइटंस के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला 34-34 से ड्रॉ रहा. दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

बेंगलुरु बुल्स और तेलुगु टाइटंस का मुकाबला 34-34 से ड्रॉ

बेंगलुरु बुल्स और तेलुगु टाइटंस के बीच खेला गया मुकाबला 34-34 से ड्रॉ रहा. आज का पहला मुकाबला भी ड्रॉ पर खत्म हुआ. तेजुगु की ओर से रेडर अंकित बेनीवाल ने सीजन का पहला सुपर 10 रेड किया. जबकि सब्सटीट्यूट आदर्श ने 5 अंक बनाये. जबकि बेंगलुरु की ओर से रंजीत चंद्रन ने सबसे अधिक 9 अंक बनाये.

अंकित बेनीवाल ने मौजूदा सीजन में लगाया पहला सुपर 10

तेलुगु टाइटंस के स्टार रेडर अंकित बेनीवाल ने मौजूदा सीजन का पहला सुपर 10 रेड किया है.

तेलुगु के अंकित बेनीवाल सुपर 10 से एक पीछे

तेलुगु के स्टार रेडर अंकित बेनीवाल इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वे सुपर 10 से केवल एक अंक पीछे रह गये हैं. उनका स्कोर 9 है.

बेंगलुरु को तेलुगु ने किया ऑल आउट

बेंगलुरु को तेलुगु की टीम ने दूसरे हाफ में ऑल आउट कर दो अंक ले लिया है. जिससे तेलुगु की टीम ने दो अंकों की बढ़त ले लिया. हालांकि बेंलगुरु ने पलटवार किया और स्कोर को 22-22 से बराबर किया.

पहला हाफ बेंगलुरु के नाम, तेलुगु की टीम दो अंकों से पिछड़ी 

पहला हाफ बेंगलुरु के नाम रहा. तेलुगु की टीम पर बेंगलुरु ने पहले हाफ में दो अंकों की बढ़त बनायी. पहला हाफ खत्म होने पर बेंगलुरु का स्कोर 14 और तेलुगु का स्कोर 12 है. तेलुगु की ओर से रेडर राकेश और अंकित ने 4-4 अंक बनाये. दूसरी ओर बेंगलुरु की ओर से रेडर रंजित चंद्रन ने 4 अंक बनाये.

तेलुगु टाइटंस की बढ़त के बाद बेंगलुरु का पलटवार

पहले हाफ से ठीक पहले तेलुगु की टीम ने बेंगलुरु पर एक अंक की बढ़त बना ली, लेकिन कुछ ही देर में बेंगलुरु ने पलटवार करते हुए दो अंकों की बढ़त बना लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola