Pro Kabaddi League 2022: पटना पाइरेट्स ने बंगाल वॉरियर्स को 38-29 से हराया, प्वाइंट टेबल में नंबर वन

पटना की धमाकेदार जीत में स्टार रेडर सचिन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने सुपर 10 रेड के साथ कुल 11 प्वाइंट अपनी टीम के लिए बनाये. सचिन के अलावा पटना की ओर से रेडर गुमान सिंह ने 7 प्वाइंट बनाये.
प्रो कबड्डी लीग 2022 (Pro Kabaddi League 2022) के 98वें मुकाबले में पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) ने बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors ) को 38-29 से हरा दिया. लगातार तीन जीत के साथ पटना पाइरेट्स ने प्वाइंट टेबल पर टॉप पर कब्जा कर लिया.
पटना की जीत में चमके सचिन, टॉप रेडर बने
पटना की धमाकेदार जीत में स्टार रेडर सचिन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने सुपर 10 रेड के साथ कुल 11 प्वाइंट अपनी टीम के लिए बनाये. सचिन के अलावा पटना की ओर से रेडर गुमान सिंह ने 7 प्वाइंट बनाये. जबकि प्रशांत कुमार ने 4, मोहम्मदरेजा चियानेह ने 5 प्वाइंट बनाये. दूसरी ओर बंगाल की ओर से ऑल राउंडर मनेाज गौड़ा ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 9 प्वाइंट बनाये. जबकि ऑलराउंडर मोहम्मद नबीबख्स ने 8 प्वाइंट बनाये. हालांकि दोनों का प्रयास विफल रहा और बंगाल को हार का सामना करना पड़ा.
पहले हाफ में ही पटना ने बनाया दबदबा
पहले हाफ से ही पटना पाइरेट्स ने बंगाल वॉरियर्स पर दबदबा बना लिया था. पहले हाफ में पटना का स्कोर 21 था, तो बंगाल का स्कोर केवल 11 था. पहले हाफ में पटना ने एक बार बंगाल को ऑल आउट भी किया.
Also Read: Pro Kabaddi League: यू मुंबा ने तमिल थलाइवाज को, यूपी ने तेलुगु टाइटंस और हरियाणा ने जयपुर को हराया
दूसरे हाफ में बंगाल ने दिखाया दम, लेकिन मिली हार
दूसरे हाफ में बंगाल वॉरियर्स ने दम दिखाया, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा. दूसरे हाफ में पटना का स्कोर 17 था, तो बंगाल का स्कोर 18 था. दूसरे हाफ में पिछड़ने के बावजूद पटना ने एक बार ऑल आउट भी किया और दो प्वाइंट भी बनाये.
लगातार तीन जीत के बाद पटना टॉप पर
पटना पाइरेट्स की टीम ने लगातार तीन जीत के बाद प्वाइंट टेबल पर टॉप पर कब्जा कर लिया है. पटना के 60 प्वाइंट हो गये हैं. पटना ने अबतक 16 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 11 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि लगातार तीन हार के बाद बंगाल की टीम 41 प्वाइंट लेकर 10वें स्थान पर पहुंच गयी है. बंगाल ने अबतक 17 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 7 में जीत और 9 में हार का सामना करना पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




