ePaper

Pro Kabaddi League: यू मुंबा ने तमिल थलाइवाज को, यूपी ने तेलुगु टाइटंस और हरियाणा ने जयपुर को हराया

Updated at : 06 Feb 2022 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
Pro Kabaddi League: यू मुंबा ने तमिल थलाइवाज को, यूपी ने तेलुगु टाइटंस और हरियाणा ने जयपुर को हराया

पहले मुकाबले में यू मुंबा ने तमिल थलाइवाज को 35-33 से हराया. जिसमें यू मुंबा की ओर से स्टार रेडर अभिषेक ने सुपर 10 रेड किया. जबकि उनका साथ रेडर वी अजित ने दिया, अजित ने 7 प्वाइंट बनाया.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग 2022 (Pro Kabaddi League) के शनिवार 05 फरवरी को तीन-तीन मुकाबले खेले गये, जिसमें पहले मैच में यू मुंबा ने तमिल थलाइवाज (U Mumba Beat Tamil Thalaivas ) को हराया, तो दूसरे मुकाबले में यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटंस (UP Yoddha Beat Telugu Titans ) को हराया, जबकि तीसरे मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स (Haryana Steelers Beat Jaipur Pink Panthers) को हराया.

पहले मुकाबले में यू मुंबा ने तमिल थलाइवाज को हराया

पहले मुकाबले में यू मुंबा ने तमिल थलाइवाज को 35-33 से हराया. जिसमें यू मुंबा की ओर से स्टार रेडर अभिषेक ने सुपर 10 रेड किया. जबकि उनका साथ रेडर वी अजित ने दिया, अजित ने 7 प्वाइंट बनाया. यू मुंबा को दो लगातार हार के बाद जीत मिली है. जिसके बदौलत यू मुंबा प्वाइंट टेबल में 48 प्वाइंट लेकर 5वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि तमिल थलाइवाज की टीम 45 प्वाइंट लेकर 8वें स्थान पर पहुंच गयी है. पहले हाफ में ही यू मुंबा ने दबदबा बना लिया था. पहले हाफ में यू मुंबा का स्कोर 26 था, तो तमिल थलाइवाज का स्कोर केवल 11 था. पहले हाफ में यू मुंबा ने दो बार तमिल थलाइवाज की टीम को ऑल आउट किया. दूसरे हाफ में तमिल थलाइवाज ने दिखाया दम. दूसरे हाफ में यू मुंबा ने केवल 9 प्वाइंट बनाये, जबकि तमिल थलाइवाज ने 22 अंक बनाये. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और पहले हाफ में बढ़त बनाकर यू मुंबा ने शानदार जीत दर्ज की.

Also Read: Pro Kabaddi League 2022: जयपुर पिंक पैंथर्स ने दबंग दिल्ली को हराया, दीपक हुड्डा का ऑलराउंडर प्रदर्शन

दूसरे मुकाबले में यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटंस को 39-35 से हराया

दूसरे मुकाबले में यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटंस को 39-35 से हराया. यूपी की ओर से सुरेंद्र गिल ने शानदार प्रदर्शन किया और 12 प्वाइंट बनाये. जबकि एक बार फिर से प्रदीप नरवाल का जलवा नहीं दिखा और केवल 3 प्वाइंट ही अपनी टीम के लिए बना पाये. दूसरी ओर तेलुगु टाइटंस की ओर से स्टार रेडर रजनीश ने 13 प्वाइंट बनाये, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाये. पहले हाफ तेलुगु टाइटंस ने यूपी पर 4 अंकों की बढ़त बना लिया था. पहले हाफ में यूपी का स्कोर 18 और तेलुगु का स्कोर 22 था. लेकिन दूसरे हाफ में यूपी ने शानदार खेल दिखाया और मैच का पासा पलट दिया. दूसरे हाफ में यूपी ने 21 और तेलुगु ने केवल 13 प्वाइंट बनाया. यूपी योद्धा को लगातार चौथी हार के बाद जीत मिली. जिसके दम पर यूपी की टीम 47 अंक लेकर 6ठे स्थान पर पहुंच गयी. जबकि तेलुगु टाइटंस की टीम का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है. टीम ने अबतक पूरे टूर्नामेंट में केवल एक मैच जीता और प्वाइंट टेबल में 12वें स्थान पर बनी हुई है.

तीसरे मुकाबले में हरियाणा ने जयपुर को 35-28 से हराया

तीसरे मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 35-28 से हराया. हरियाणा की जीत में कप्तान विकास कंडोला ने सुपर 10 रेड किया. उनका साथ रेडर आशीष और डिफेंडर मोहित ने दिया. दोनों ने 4-4 प्वाइंट अपनी टीम के लिए बनाया. जयपुर पर जीत के साथ हरियाणा 53 प्वाइंट लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है. जबकि जयपुर की टीम 46 अंक लेकर 7वें स्थान पर पहुंच गयी. जयपुर की ओर से दीपक हुड्डा ने 8 प्वाइंट बनाये. रेडर अर्जुन देशवाल ने 6 प्वाइंट बनाये. पहले हाफ में जयपुर का स्कोर 14 था, जबकि हरियाणा ने 18 प्वाइंट बनाया. वहीं दूसरे हाफ में जयपुर ने 14 और हरियाणा ने 17 प्वाइंट बनाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola