Pro Kabaddi League 2022: जयपुर पिंक पैंथर्स ने दबंग दिल्ली को हराया, दीपक हुड्डा का ऑलराउंडर प्रदर्शन

जयपुर पिंक पैंथर्स की जीत में ऑलराउंडर दीपक हुड्डा की बड़ी भूमिका रही. दीपक हुड्डा ने अपनी टीम के लिए सुपर 10 रेड किया जबकि जयपुर की ओर से अर्जुन देशवाल ने 6, सचिन नजरवाल ने 4 और साहुल व संदीप ने 3-3 प्वाइंट बनाये.
प्रो कबड्डी लीग 2022 (Pro Kabaddi League 2022) के 90वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers ) ने दबंग दिल्ली (Dabang Delhi ) को 36-30 से हराया. हालांकि जयपुर से हार के बावजूद दिल्ली को प्वाइंट टेबल में कोई नुकसान नहीं हुआ और अब भी नंबर पर बरकरार है.
जयपुर पिंक पैंथर्स की जीत में दीपक हुड्डा की बड़ी भूमिका
जयपुर पिंक पैंथर्स की जीत में ऑलराउंडर दीपक हुड्डा की बड़ी भूमिका रही. दीपक हुड्डा ने अपनी टीम के लिए सुपर 10 रेड किया जबकि जयपुर की ओर से अर्जुन देशवाल ने 6, सचिन नरवाल ने 4 और साहुल व संदीप ने 3-3 प्वाइंट बनाये.
बेकार गयी दिल्ली के ऑलराउंडर विजय की मेहनत
दबंग दिल्ली की ओर से आलराउंडर खिलाड़ी विजय ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 16 प्वाइंट बनाये. हालांकि शानदार प्रदर्शन के बावजूद वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये. जबकि आशु मलिक ने पांच प्वाइंट बनाये.
पहले हाफ में ही जयपुर ने बनायी बढ़त
पहले हाफ से ही जयपुर की टीम ने दिल्ली के खिलाफ दबदबा बना लिया था. पहले हाफ में दिल्ली का स्कोर 15 था, तो जयपुर का स्कोर 21. जयपुर ने दिल्ली को एक बार ऑल आउट भी किया. हालांकि दूसरे हाफ में दोनों टीमों का स्कोर 15-15 पर रहा. लेकिन पहले हाफ में मिली बढ़त का जयुपर को लाभ हुआ और मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया.
लगातार दो जीत के बाद जयपुर की टीम ने प्वाइंट टेबल में लगायी लंबी छलांग
जयपुर पिंक पैंथर्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगाया है. जयपुर की टीम ने अबतक 15 मैच खेले हैं. जिसमें उसे 7 में जीत और 6 में हार मिली है. जयपुर अब 45 प्वाइंट लेकर चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है. जबकि दिल्ली की टीम 54 प्वाइंट लेकर अब भी पहले स्थान पर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




