ePaper
Live Updates

Pro Kabaddi League: मोनू गोयट पर भारी पड़े प्रदीप नरवाल, यूपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को 36-35 से हराया

Updated at : 25 Dec 2021 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
Pro Kabaddi League: मोनू गोयट पर भारी पड़े प्रदीप नरवाल, यूपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को 36-35 से हराया

pro kabaddi league 2021 Patna Pirates vs UP Yoddha प्रो कबड्डी के 10वें मुकाबले में यूपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को रोमांचक मुकाबले में 36-35 से हराया.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:51 PM. 25 Dec 218:51 PM. 25 Dec

पटना को हराकर प्वाइंट टेबल में यूपी की बड़ी छलांग

पटना पाइरेट्स को हराकर यूपी योद्धा ने प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगायी है. इस समय दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद 6 अंक लेकर यूपी की टीम 6ठे स्थान पर है. जबकि दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद पटना 6 अंक लेकर 5वें स्थान पर है.

8:51 PM. 25 Dec 218:51 PM. 25 Dec

पटना की ओर से सचिन का शानदार प्रदर्शन

पटना पाइरेट्स की ओर से सचिन ने शानदार प्रदर्शन किया. सचिन ने सुपर 10 रेड हासिल किया. इसके अलावा मोहम्मदरेजा चियानेह ने 7 अंक अपनी टीम के लिए जुटाये. कप्तान रेडर प्रशांत कुमार ने भी 8 अंक अपनी टीम के लिए बनाये.

8:51 PM. 25 Dec 218:51 PM. 25 Dec

मोनू पर भारी पड़े प्रदीप

पटना और यूपी के बीच मुकाबले को मोनू गोयट बनाम प्रदीप नरवाल माना जा रहा था. लेकिन इस मुकाबले में प्रदीप ने अपने नाम के अनुसार प्रदर्शन दिखाया और शानदार 12 रेडर अंक लेकर मैच जीताया. जबकि पटना की ओर से मोनू ने 5 रेडर अंक जुटाये.

8:51 PM. 25 Dec 218:51 PM. 25 Dec

यूपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को 36-35 से हराया

प्रो कबड्डी के 10वें मुकाबले में यूपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को रोमांचक मुकाबले में 36-35 से हराया. प्रो कबड्डी के इतिहास में पहली बार मोनू गोयट और प्रदीप नरवाल एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले में थे. लेकिन प्रदीप ने अपना प्रभाव छोड़ा और 12 रेडर अंक लेकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाया. पहले हाफ में पटना की टीम ने यूपी के खिलाफ तीन अंकों की बढ़त बना लिया था. लेकिन दूसरे हाफ में यूपी ने शानदार वापसी की और पटना को रोमांचक मुकाबले में पटखनी दे दिया.

8:51 PM. 25 Dec 218:51 PM. 25 Dec

मोनू गोयट को बाहर कर यूपी ने एक प्वाइंट बनाया

दूसरे हाफ में यूपी योद्धा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना के खिलाफ एक प्वाइंट बनाया. यूपी के खिलाड़ियों ने पटना के रेडर मोनू को आउट कर एक अंक बनाया.

8:51 PM. 25 Dec 218:51 PM. 25 Dec

यूपी योद्धा की ओर से प्रदीप नरवाल सबसे सफल रेडर

प्रदीप नरवाल पटना के खिलाफ मुकाबले में अबतक सबसे सफल रेडर साबित हुए हैं. प्रदीप ने अबतक 11 रेडर प्वाइंट बनाये हैं.

8:51 PM. 25 Dec 218:51 PM. 25 Dec

पहले हाफ में पटना ने यूपी पर बनाया बढ़त

पहले हाफ में पटना पाइरेट्स ने यूपी योद्धा पर तीन अंकों की बढ़त बनाया.

8:51 PM. 25 Dec 218:51 PM. 25 Dec

मोनू गोयट बनाम परदीप नरवाल

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में पहली बार मोनू गोयट और परदीप नरवाल एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर खड़े हैं. अबतक दोनों मिलकर पटना को तीन बार चैंपियन बनाया था.

8:09 PM. 25 Dec 218:09 PM. 25 Dec

पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धा के बीच रोमांचक मुकाबला

इस समय प्रो कबड्डी लीग 2021 के 10वें मुकाबले में पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धा के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola