प्रियंका चोपड़ा ने क्यों चुना अपनी नन्ही परी के लिए इतना पुराना नाम, जानिए क्या है मालती मैरी का मतलब

Updated:
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ने क्यों चुना अपनी नन्ही परी के लिए इतना पुराना नाम, जानिए क्या है मालती मैरी का मतलब

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस आज 2 साल की हो गई है. स्टारकिड की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है. आइए जानते हैं क्या है उनके नाम का क्या है मतलब…

विज्ञापन

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी शानदार करियर बनाया है. वर्तमान में अभिनेत्री अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में रहती हैं. 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी की मदद से उन्होंने एक प्यारी सी बेटी का वेलकम किया. जिसका नाम ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ रखा गया. देसी गर्ल की बेटी का नाम अनाउंस होते ही सोशल मीडिया पर ये बहस छिड़ गई कि उन्होंने लेटेस्ट नाम छोड़कर ऐसा ओल्ड फेशन नाम क्यों चुना. आज मालती के दूसरे जन्मदिन पर आइये जानते हैं, इस नाम के पीछे का मतलब…

जाने कब हुआ था प्रियंका चोपड़ा की बेटी का जन्म

साल 2022 जनवरी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी द्वारा एक बेटी का वेलकम किया. मिडिया रिपोर्टस के मुताबिक, उनका जन्म 15 जनवरी को रात 8 बजे संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन डिएगो अस्पताल में हुआ था. प्रियंका ने अपनी प्यारी सी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है. अभिनेत्री अक्सर अपने सोशल मिडिया प्लैटफार्म पर अपनी बेटी की तस्वीरे शेयर करती रहती हैं.

क्या है प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम के पीछे का राज

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ अपनी मां और निक जोनस की मां के नाम को मिलाकर रखा है. दरअसल प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का मिडिल नाम मालती है और निक की मां का मिडिल नाम मैरी है. साथ ही उनके नाम में उनकी मां और पिता दोनों का नाम शामिल है. हालांकि इस बात की पुष्टि प्रियंका या निक द्वारा आज तक नहीं हुई हैं.

क्या है प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम का मतलब

जब से प्रियंका चोपड़ा की बच्ची का नाम सामने आया है, फैंस इस खास नाम का मतलब डिस्कस कर रहे हैं. दरअसल मालती एक भारतीय नाम है जिसका संस्कृत में अर्थ है चांदनी या एक छोटा सुगंधित फूल. मैरी, बाइबिल से जुड़ा हुआ एक नाम है जो कि भगवान यीशु की मां का नाम है. प्रियंका और निक ने 22 जनवरी को अपनी बेटी के नाम को पब्लिकली अनाउंस किया था.

प्रियंका चोपड़ा ने क्यों लिया सरोगेसी का सहारा

डैक्स शेफर्ड के आर्मचेयर एक्सपर्ट पॉडकास्ट के साथ एक इंटरव्यू में, प्रियंका ने खुलासा किया था कि उन्होंने 30 की उम्र में ही अपनी एग फ्रीजिंग कराई थी क्योंकि वो कंफर्म नहीं थी कि वह भविष्य में बच्चे चाहती हैं या नहीं. उन्होंने आगे कहा था , “मैंने 30 साल में ही अपने एग को फ्रीज करवा लिया था. ऐसा इसलिए क्योंकि मुझे पहले करियर में कुछ बनना था.”

Also Read: Priyanka Chopra भारत आते ही इस वजह से हुई ट्रोल, फैंस ने जमकर सुनाई खरी-खोटी, बोले- अगर पहले ये…

मालती को भारतीय संस्कृति से जोड़कर रखती हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहने के बावजूद अपनी भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई रहती हैं और अपनी बेटी को भी इससे जोड़कर रखती हैं. साल 2023 की शुरुआत में निक और प्रियंका मालती को इंडिया लेकर आई थी. जहां, उन्होंने मुंबई के एक हिंदू मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लिया था. प्रियंका ने इसकी एक तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी. एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने ये बताया था कि मालती ने हाल ही में पारंपरिक भारतीय व्यंजनों का स्वाद लेना भी शुरू किया है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola