Cannes 2022: कांस में प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा का डेब्यू,रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस ने चलाया जादू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2022 12:54 PM

विज्ञापन

मीरा चोपड़ा पिंक शिमरी ड्रेस में रेड कार्पेट पर दिखी. बालों को उन्होंने बांधा हुआ है और गले में पतली से चेन पहनी है. उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान है, जो उनकी तसवीर को और खूबसूरत बना रही है.

विज्ञापन

Cannes 2022: इन दिनों हर तरफ कान्स फिल्म फेस्टिवल की चर्चा हो रही है. रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हसीनाएं अपना जलावा बिखेर रही है. अबतक कई एक्ट्रेसेस कांस में डेब्यू कर चुकी है. इसमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) ने भी डेब्यू किया. मीरा ने गोल्डन ड्रेस में अपनी फोटोज पोस्ट की है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

मीरा चोपड़ा का कांस में डेब्यू

मीरा चोपड़ा पिंक शिमरी ड्रेस में रेड कार्पेट पर दिखी. बालों को उन्होंने बांधा हुआ है और गले में पतली से चेन पहनी है. उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान है, जो उनकी तसवीर को और खूबसूरत बना रही है. बता दें कि एक इंटरव्यू में मीरा ने कांस में अपने डेब्यू को लेकर खुशी व्यक्त की थी. बता दें कि मीरा हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी है.

https://www.instagram.com/p/CdyW7ijJbUF/
गोल्डन आउटफिट में दिखी बेहद खूबसूरत

75वें कांस फिल्म फेस्टिवल में मीरा चोपड़ा ने अपने डेब्यू से फैंस का दिल जीत लिया. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें वो गोल्डन आउटफिट में काफी खूबसूरत दिख रही है. इस स्टाइलिश ड्रेस के साथ उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा है. एक्ट्रेस ने बालों का बन बनाया है और ड्रेस से मैच करता हुआ हील्स पहना है.

https://www.instagram.com/p/Cdz15Yxo9Y9/
गोल्डन ड्रेस में मीरा चोपड़ा

इस गोल्डन ड्रेस में मीरा चोपड़ा ने दो तसवीरें शेयर की है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, इस फैशनेबल फिल्म समारोह से पहला लुक. दूसरे तसवीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, आप अपनी खुद की गोल्डमाइन है. बता दें कि मीरा कांस में अपनी फिल्म ‘सफेद’ के पोस्टर लॉन्च के लिए है. इसमें उनके साथ अभय वर्मा है.

https://www.instagram.com/p/CdyiPIXPOdN/
कांस में इन एक्ट्रेसेस ने किया डेब्यू

वहीं, कांस फिल्म फेस्टिवल में हेली शाह और अदिति राव हैदरी ने भी डेब्यू किया है. वहीं, दीपिका पादुकोण जूरी मेंबर के रूप में शामिल हुई है. ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ कांस में शामिल हुई है. वहां से दीपिका और ऐश्वर्या लगातार तसवीरें पोस्ट कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola