ePaper

Photos : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता में नौसेना के युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ का किया जलावतरण

Updated at : 17 Aug 2023 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
Photos : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता में नौसेना के युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ का किया जलावतरण

परियोजना के तहत कुल सात युद्धपोत का निर्माण होना था जिसमें ‘विंध्यगिरि’ छठा युद्धपोत है. पहले पांच युद्धपोत का जलावतरण 2019 और 2022 के बीच हुआ था. यह तीसरा और आखिरी युद्धपोत है.

विज्ञापन
undefined

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को हुगली नदी के तट पर ‘गार्डन रीच जीआरएसई केंद्र में भारतीय नौसेना के ‘प्रोजेक्ट 17 अल्फा’ के तहत निर्मित छठे नौसैन्य युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ का जलावतरण किया. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उपस्थित रहीं.

undefined

परियोजना के तहत कुल सात युद्धपोत का निर्माण होना था जिसमें ‘विंध्यगिरि’ छठा युद्धपोत है. पहले पांच युद्धपोत का जलावतरण 2019 और 2022 के बीच हुआ था.

undefined

एक अधिकारी ने कहा कि उपकरण और पी17ए जहाजों की प्रणालियों के लिए 75 प्रतिशत ऑर्डर स्वदेशी कंपनियों से है जिसमें सूक्ष्म, लघु एवं मझौले उद्यम (एमएसएमई) भी शामिल हैं.

undefined

उन्होंने कहा कि ये वायु, सतह और सतह से नीचे तीनों आयामों में खतरों को बेअसर करने में सक्षम है. इससे पहले राष्ट्रपति ने यहां राजभवन में ब्रह्म कुमारी द्वारा आयोजित ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत ‘मेरा बंगाल, व्यसन मुक्त बंगाल’ अभियान की शुरुआत की.

undefined

यह तीसरा और आखिरी युद्धपोत है. जिसे कोलकाता स्थित युद्धपोत निर्माता ने परियोजना के तहत नौसेना के लिए बनाया है.

undefined

यह अत्याधुनिक युद्धपोत आधुनिक उपकरणों से लैस है. जीआरएसई के अधिकारियों के मुताबिक, पी17ए निर्देशित मिसाइल युद्धपोत हैं. प्रत्येक युद्धपोत की लंबाई 149 मीटर है. इसका वजन लगभग 6,670 टन और गति 28 समुद्री मील है.

undefined

पिछले साल राष्ट्रपति चुने जाने के बाद मुर्मू का पश्चिम बंगाल का यह दूसरा दौरा है. इससे पहले उन्होंने मार्च में राज्य का दौरा किया था.

undefined

राज भवन में एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने ‘‘मेरा बंगाल, नशामुक्त बंगाल’’ अभियान की शुरुआत की. कार्यक्रम का आयोजन ‘ब्रह्मकुमारीज’ ने किया था. राष्ट्रपति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारें इस समस्या से निपटने के लिए विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही हैं.

undefined

राष्ट्रपति ने कहा, मानसिक दबाव के कारण अथवा सहपाठियों के दबाव के कारण, किन्हीं भी हालात में नशे की लत सेहत के लिए हानिकारक है. नशे से अन्य प्रकार के विकार भी पैदा होते हैं. नशा करने वाले व्यक्ति के परिवारों को भी इसके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

undefined

राष्ट्रपति ने कहा युवा बेहद अहम थाती हैं. जो वक्त और ऊर्जा उन्हें अपने भविष्य की नींव को मजबूत बनाने में लगानी चाहिए वह नशे में जाया हो रही है. शिक्षण संस्थानों को देखना चाहिए कि कहीं छात्र गलत दिशा में तो नहीं जा रहे और अगर कुछ ऐसा दिखे तो तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola