ePaper

सीएसजेएमयू के 37वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, IIT के प्रो मणींद्र अग्रवाल को मिलेगी मानद उपाधि

Updated at : 17 Mar 2023 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
सीएसजेएमयू के 37वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, IIT के प्रो मणींद्र अग्रवाल को मिलेगी मानद उपाधि

सीएसजेएमयू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने दीक्षांत समारोह को लेकर एक बैठक की, जिसमें समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होने कहा कि इस बार के दीक्षांत समारोह में आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी.

विज्ञापन

कानपुर. छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का 37वां दीक्षांत समारोह 22 मार्च 2023 को होगा. समारोह की शुरुआत विश्वविद्यालय के नवनिर्मित सभागार में सुबह 11 बजे से होगी. समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि परमार्थ निकेतन हरिद्वार के अध्यक्ष, आध्यात्मिक गुरू स्वामी चिदानंद सरस्वती शामिल होंगे. विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहेंगी.दीक्षांत समारोह के कार्यक्रमों की शुरुआत जल संरक्षण के कार्यक्रम जल भरो के साथ होगी. जल संरक्षण हेतु जागरुकता लाने की दिशा में यह कुलाधिपति की पहल है.

आईआईटी के प्रोफेसर को दी जाएगी मानद उपाधि

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने दीक्षांत समारोह को लेकर एक बैठक की, जिसमें समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होने कहा कि इस बार के दीक्षांत समारोह में आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी. इसके साथ ही विश्वविद्यालय के मेधावी छात्र- छात्राओं को कुलाधिपति स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया जाएगा इस बार कुल 91 पदक दिए जाएंगे.दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में कानपुर के परिषदीय स्कूलों के कक्षा 5 से 8 तक के 30 स्कूली बच्चों और 25 आंगनबाड़ी केंद्रों की महिलाओं को कुलाधिपति महोदया सम्मानित करेंगी.

विवि में होगा अम्रत सरोवर का शिलान्यास

विश्वविद्यालय परिसर के सभागार का नवीनीकरण एवं नामकरण भी दीक्षांत समारोह में किया जाएगा. नवनिर्मित सभागार में 75 स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं. समारोह के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन 21 भवनों का शिलान्यास भी किया जाएगा.विश्वविद्यालय परिसर में 7 भवनों का नवीनीकरण/ आधुनिकीकरण किया गया है.विश्वविद्यालय के अमृत सरोवर का शिलान्यास भी होगा.इस सरोवर को नगर निगम एवं विश्वविद्यालय के सहयोग से निर्मित किया गया है इसके साथ ही समारोह में विश्वविद्यालय के पुरातन विद्यार्थियों के सहयोग से बनाए गए एक सेवा उद्यान का उद्घाटन होगा.इस उद्यान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सेवा के विषय में अवगत कराना है. छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करना है.

Also Read: कानपुर पुलिस ने 68 एटीएम कार्ड के साथ तीन शातिर हैकरों को दबोचा, गिरोह का किया भंड़ाफोड़
कम्प्यूटर लैब की भी शुरुआत की जाएगी

विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र-छात्राओं के सहयोग से विश्वविद्यालय द्वारा राजकीय बालगृह कानपुर में बनाई गई कम्प्यूटर लैब की भी शुरुआत की जाएगी. मुख्य समारोह से पहले दीक्षोत्सव के तहत हफ्ते भर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों के तहत में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं परंपरागत खेलों का आयोजन किया जाएगा. दीक्षोत्सव के नाम से होने वाले यह आयोजन 17 से 20 मार्च तक चलेंगे. दीक्षोत्सव के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में निबंध, पेटिंग, भाषण, सेमिनार, संगोष्ठी, खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.

इनोवेशन फाउंडेशन के स्टार्टअप्स का कुलाधिपति करेंगी अवलोकन

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के इनोवेशन फाउंडेशन के तहत चल रहे छात्रों के स्टार्टअप्स का कुलाधिपति अवलोकन करेंगी और स्टार्टअप्स से जुड़े दो छात्रों को सम्मानित भी करेंगी. कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने समारोह के लिए कमिटी वार बैठक की. बैठक में शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों, एनसीसी एवं एनएसएस इंचार्ज, डीन, डायरेक्टर, हेड, समन्वयकों से समारोह की तैयारियों का जायजा लिया. बैठक में प्रति कुलपति प्रो सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव डॉ अनिल कुमार यादव, डीन प्रशासन प्रो सुधांश पांड्या आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola