Prayagraj News: पत्नी चली गई मायके, तो पति ने फांसी के फंदे पर लटक कर दे दी जान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Apr 2022 10:33 PM

विज्ञापन

परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी. आसपास छानबीन करने के बाद शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में दिन-प्रति-दिन आत्महत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. इस तरह की घटनाओं में अधिकतर वजह आर्थिक तंगी या रिश्तों में तालमेल की कमी सामने आ रही है. यह घटना मीरापुर की है, जहां पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चीर घर भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई.

जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र गुप्ता (40) का दो दिन पहले अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि पत्नी नाराज होकर चार साल की बच्ची को लेकर अपने मायके चली गई. पत्नी के मायके जाने के बाद देवेंद्र डिप्रेशन में चला गया था. आखिर में देवेंद्र ने गुरुवार की शाम भोजन के बाद अपने कमरे में सोने गया. सुबह दरवाजा नहीं खोला.परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी. आसपास छानबीन करने के बाद शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के मुताबिक मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read: क्राइम सिटी प्रयागराज में एक और मर्डर, बच्चे को स्कूल लेने जा रहे व्यक्ति की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

देवेंद्र के सुबह दरवाजा न खोलने पर परिवारीजन परेशान हो गए, आवाज लगाने को जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया. उन्होंने दरवाजा तोड़ कर देखा तो देवेंद्र फांसी के फंदे पर लटक रहा था.

Also Read: प्रयागराज में नहीं थम रहीं आत्महत्या की घटनाएं, अब प्रतियोगी छात्रा समेत युवक ने मौत को लगाया गले

परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी. आसपास छानबीन करने के बाद शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola