प्रयागराज में नहीं थम रहीं आत्महत्या की घटनाएं, अब प्रतियोगी छात्रा समेत युवक ने मौत को लगाया गले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2022 7:57 PM
सोमवार को ट्रैफिक लाइन के पास जानकीपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 26 वर्षीय छात्रा दीक्षा मिश्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी.
Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में युवाओं में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. सोमवार को एक प्रतियोगी छात्रा ने जहां फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी, वहीं दूसरी ओर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही, परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ट्रैफिक लाइन के पास जानकीपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 26 वर्षीय छात्रा दीक्षा मिश्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मूल रूप से बांदा जिले की रहने वाली छात्रा के परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है.
Also Read: Prayagraj News: लखनऊ से प्रयागराज प्लॉट देखने आई युवती से दुष्कर्म, मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं, दूसरी जार्जटाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग से प्रयाग स्टेशन की ओर जाने वाली रेल लाइन पर शिवम केसरवानी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. इस संबंध ने मृतक शिवम के पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी. साथ ही बताया कि शिवम ने एक दिन पहले ही आर्यसमाज से शादी की थी. वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी, प्रयागराज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










