Prayagraj News: मैजिकल पेन के सहारे टिकट बनाने वाले छह संविदा कंडक्टर्स की सेवाएं समाप्त, मुकदमा दर्ज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2022 3:01 PM

विज्ञापन

छह संविदा कंडक्टर ऐसे थे, जो मार्ग पत्र पर इंट्री के लिए मैजिकल पेन का इस्तेमाल करते थे. बाद में केमिकल की सहायता से इसे रिमूव कर अपने अनुसार भर देते थे. इस दौरान वह लंबे समय से प्रतिदिन रोडवेज विभाग को चूना लगा रहे थे.

विज्ञापन

Prayagraj News: रोडवेज के सिविल लाइन डिपो ने मैजिकल पेन के सहारे विभाग को चूना लगाने वाले 6 संविदा कंडक्टर्स के खिलाफ सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. इसके साथ ही सभी संविदा कर्मियों की सेवा भी समाप्त कर दी. गौरतलब है कि पिछले दिनों सिविल लाइन डिपो में मैजिकल पेन के सहारे टिकट में बड़ी हेरा फेरी की शिकायत मिली थी. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विभाग ने आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही सेवाएं समाप्त कर दी.

अल्ट्रावायलेट लैंप की जांच में खुली हकीकत की पोल

रोडवेज को सिविल लाइन डिपो कर्मियों द्वारा मैजिकल पेन के सहारे फर्जीवाड़ा कर चूना लगाने की शिकायत जब अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने प्रयागराज क्षेत्र के लगभग 1000 कंडक्टर्स के ओके मार्ग पत्र को अल्ट्रावायलेट किरणों के माध्यम से चेक कराया. जांच के दौरान पता चला की छह संविदा कंडक्टर ऐसे हैं, जो मार्ग पत्र पर इंट्री के लिए मैजिकल पेन का इस्तेमाल करते थे. बाद में केमिकल की सहायता से इसे रिमूव कर अपने अनुसार भर देते थे. इस दौरान वह लंबे समय से प्रतिदिन रोडवेज विभाग को चूना लगा रहे थे. हालांकि, उन्हें यह नहीं पता था कि अल्ट्रावायलेट किरणों के जरिये इसका पता लगाया जा सकता है. वहीं, खुलासा होने के बाद विभाग द्वारा सभी को निलंबित करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है.

Also Read: Prayagraj News: लखनऊ से प्रयागराज प्लॉट देखने आई युवती से दुष्कर्म, मामले की जांच में जुटी पुलिस
संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त, दर्ज हुआ मुकदमा

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच में पता चला संविदा परिचालक विवेक कुमार यादव, विनय कुमार भारती, चंदन यादव, प्रवीण कुमार तिवारी, सुनील कुमार चौधरी व शुभम त्रिपाठी द्वारा मैजिकल पेन के सहारे लंबे समय से विभाग को चूना लगाया जा रहा था. जांच में आरोप साबित होने के बाद सभी की सेवाएं समाप्त कर दी गई.

Also Read: Prayagraj News: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने बदली एडमिशन प्रक्रिया, CUET के तहत होंगे दाखिले, तैयारी शुरू

रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी, प्रयागराज

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola