ePaper

डॉक्टर बंसल हत्याकांड के एक और आरोपी को नहीं मिली कोर्ट से जमानत, अर्जी खारिज

Updated at : 26 Nov 2021 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर बंसल हत्याकांड के एक और आरोपी को नहीं मिली कोर्ट से जमानत, अर्जी खारिज

Court News In Hindi : जिला जज अमरजीत त्रिपाठी ने जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गुलाब चंद्र अग्रहरि एवं आरोपित के अधिवक्ता के तर्कों को सुनने के बाद जमानत अर्जी नामंजूर की

विज्ञापन

इलाहाबाद जिला न्यायालय ने शहर के मशहूर चिकित्सक डॉक्टर ए के बंसल की हत्या मामले में आरोपित अबरार उल्लाह उर्फ मोहम्मद अबरार की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. कोर्ट ने अबरार उल्लाह की ओर से दी गई जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया,‌‌.

जानकारी के मुताबिक जिला जज अमरजीत त्रिपाठी ने जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गुलाब चंद्र अग्रहरि एवं आरोपित के अधिवक्ता के तर्कों को सुनने के बाद जमानत अर्जी नामंजूर की. इससे पहले कभी अन्य आरोपितों की जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है.

गौरतलब है कि 12 जनवरी 2017 को ओपीडी में ही डॉक्टर बंसल की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आरोपित का नाम विवेचना के दौरान सामने आया था, जिसके बाद उसके ऊपर कार्रवाई की गई.

अभियोजन ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया जा चुका है. कोर्ट ने कहा कि शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर की इलाज के दौरान सरेआम हत्या की गई. अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी स्वीकार किए जाने का कोई भी आधार नहीं है.

Also Read: Free Ration: यूपी में मार्च तक मिलेगा मुफ्त राशन, गेंहू-चावल के साथ दाल और सरसों तेल भी देगी सरकार

इनपुट : एसके इलाहाबादी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola