ePaper

बिहार-यूपी के लोगों को लेकर पंजाब में छिड़ा सियासी घमासान, विवादित बयान के बाद चौतरफा घिरे सीएम चन्नी

Updated at : 16 Feb 2022 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार-यूपी के लोगों को लेकर पंजाब में छिड़ा सियासी घमासान, विवादित बयान के बाद चौतरफा घिरे सीएम चन्नी

रूपनगर रैली में उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को 'पंजाबियों की बहू' बताकर यूपी-बिहार के लोगों को 'बाहरी' करार दिया. उनके इस बयान के बाद भाजपा, आम आदमी पार्टी और तमाम सियासी पार्टियों ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री चन्नी के खिलाफ चौतरफा मोर्चा खोल दिया है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : बिहार-यूपी के लोगों को पंजाब में सियासी घमसान छिड़ गया है. पंजाब के रूपनगर में आयोजित प्रियंका गांधी की रैली में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बयान देकर एक नए सियासी विवाद को जन्म दे दिया है. इस रैली में उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को ‘पंजाबियों की बहू’ बताकर यूपी-बिहार के लोगों को ‘बाहरी’ करार दिया. उनके इस बयान के बाद भाजपा, आम आदमी पार्टी और तमाम सियासी पार्टियों ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री चन्नी के खिलाफ चौतरफा मोर्चा खोल दिया है.

बाहर से आए लोगों को पंजाबियत सिखाइए : प्रियंका गांधी

रूपनगर की रैली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समझदारी का इस्तेमाल करो. चुनाव का समय है. लंबी-लंबी बातें नहीं कहनी चाहिए, लेकिन पंजाब के लोगों, बहनों-भाइयों जो आपके सामने है, उसे ठीक से पहचानो. आपमें बहुत विवेक है. समझदारी है. उस समझदारी का इस्तेमाल करो. उन्होंने कहा कि पंजाब पंजाबियों का है. पंजाब को पंजाबी चलाएंगे. अपनी सरकार बनाओ. यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी. ये बाहर से जो आते हैं आपके पंजाब में, उन्हें सिखाइए कि पंजाबियत क्या है? पंजाब मेरी ससुराल है.

यूपी-बिहार के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना : चन्नी

रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि प्रियंका पजाबियों की बहू है। यूपी से, बिहार से, दिल्ली से भइए आके यहां राज नहीं करते. यूपी के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है. सबसे बड़ी बात यह है कि रैली के मंच से जब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी यूपी-बिहार के लोगों के खिलाफ बयान दे रहे थे, तब प्रियंका मुस्कुराती रहीं और भीड़ के साथ खुद भी नारे लगाने लगीं.

भाजपा के अमित मालवीय ने ट्वीट कर किया वार

बिहार-यूपी के लोगों के खिलाफ प्रियंका गांधी और चरणजीत सिंह चन्नी का बयान सामने आने के बाद भाजपा के अमित मालवीय ने ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला किया. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़े हो कर हंस रही है, तालियां बजा रही हैं… ऐसे करेगी कांग्रेस यूपी और देश का विकास? लोगों को आपस में लड़ा कर?’


अरविंद केजरीवाल ने टिप्पणी की निंदा की

इसके साथ ही, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी चरणजीत सिंह चन्नी की कथित टिप्पणी की निंदा की. उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है. हम किसी भी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के उद्देश्य से टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं. प्रियंका गांधी भी यूपी से हैं, इसलिए वह भी भैया हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन