कानपुर: कार शोरूम से गायब तिजोरी मामलें में पुलिस ने आठ संदिग्ध को उठाया, पूछताछ जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2023 3:31 PM
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित सन्नी टोयोटा कार शोरूम में 59 लाख रुपये रखी तिजोरी की चोरी के मामले में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास इलाकों के 8 संदिग्धों को उठाया है. हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही जा रही है.
Kanpur : महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित सन्नी टोयोटा कार शोरूम में 59 लाख रुपये रखी तिजोरी की चोरी के मामले में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास इलाकों के 8 संदिग्धों को उठाया है. जिनसे पूछताछ पुलिस करने में जुटी है. एडीसीपी क्राइम समेत पूरी टीम ने घटनास्थल को देखा और शोरूम के कर्मचारियों से पूछताछ की है. पूछताछ में पुलिस के हाथ में अहम सबूत लगे है. जिसके आधार पर पुलिस मामले का खुलासा जल्द कर सकती है.
शनिवार देर रात को शोरूम वाशिंग एरिया के पिछले दरवाजे से दाखिल हुए दो चोरों ने अकाउंट ऑफिस का ताला तोड़कर तिजोरी उड़ा ली थी. इसके बाद पास में ही खेत तक ले जाने के बाद तिजोरी तोड़कर 59 लाख रुपये निकाल लिए थे. पुलिस ने जनरल मैनेजर की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली थी. इसके बाद तफ्तीश में जुट गई. फोरेंसिक टीम ने तिजोरी और घटनास्थल पर फिंगरप्रिंट के नमूने लिए है. एडीसीपी क्राइम मनीष सोनकर समेत टीम ने शोरूम के कर्मचारियों से पूछताछ की. साथ ही पूरे घटनाक्रम को देखा.
Also Read: कानपुरः कार शोरूम से तिजोरी गायब, 59 लाख रुपए चोरों ने किए पार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
शोरूम के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आठ संदिग्धों को चिन्हित कर उठाया है. महराजपुर थाना प्रभारी के मुताबिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा. वहीं पुलिस का दावा है कि घटना से जुड़े कई अहम साक्ष्य पुलिस को मिले हैं. उनके आधार पर पुलिस मामले का खुलासा करेगी.
रिपोर्ट: आयुष तिवारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










