वेश्यावृत्ति के आरोप में कास्टिंग डायरेक्टर Aarti Mittal गिरफ्तार,पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़, जानें पूरा मामला

कास्टिंग डायरेक्टर और एक्ट्रेस आरती मित्तल को फिल्म इंडस्ट्री में वेश्यावृत्ति रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने प्लान बनाकर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने आरती के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 और लड़कियों की तस्करी के लिए अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
Aarti Mittal Arrested: मुंबई क्राइम ब्रांच ने कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल (Aarti Mittal) को गिरफ्तार कर लिया है. आरती को वेश्यावृत्ति रैकेट चलाने और ग्राहकों को मॉडलों की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 27 वर्षीय आरती एक एक्ट्रेस भी है और सीरियल में भी काम कर चुकी है. पुलिस ने प्लान बनाकर इस मामले पर कार्रवाई की इस रैकेट का भंडाफोड़ किया. इस मामले में पुलिस आगे की जांच-पड़ताल कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, आरती मित्तल ने मॉडल्स को तब निशाना बनाया जब वह उनसे विभिन्न प्रोजेक्ट्स के दौरान मिलीं. उसने उन्हें वेश्यावृत्ति में शामिल होने के लिए अच्छे पैसे देने का ऑफर दिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस इंस्पेक्टर मनोज सुतार को सूचना मिली थी कि वो देह व्यापार का धंधा चला रही है. उन्होंने एक टीम बनाई और ग्राहक बनकर गोरेगांव होटल पहुंचे. उन्होंने आरती को बुलाकर अपने दोस्तों के लिए दो लड़कियां लाने के लिए कहा. आरती ने इसके लिए उनसे 60 हजार रुपये की मांग की. पुलिस ने ये सब कैमरे में रिकॉर्ड कर लिए.
एसएस ब्रांच ने होटल में छापा मारकर आरती मित्तल को रंगे हाथों पकड़ लिया. जांच के दौरान मॉडल्स ने पुलिस को बताया कि आरती ने उन्हें 15-15 हजार रुपए देने का वादा किया था. पुलिस ने बताया कि हमने आरती के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 और लड़कियों की तस्करी के लिए अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आगे की जांच हो रही है. बता दें कि उन दो लड़कियों को पुलिस ने बचाकर रीहैबिलेशन सेंटर भेज दिया.
Also Read: कभी दुपट्टा बेचा करते थे कपिल शर्मा, जानें एक्टर के आलीशान घर से लेकर लग्जीरियस गाड़ियों के बारे में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










