कभी दुपट्टा बेचा करते थे कपिल शर्मा, जानें एक्टर के आलीशान घर से लेकर लग्जीरियस गाड़ियों के बारे में

Updated:
विज्ञापन
कभी दुपट्टा बेचा करते थे कपिल शर्मा, जानें एक्टर के आलीशान घर से लेकर लग्जीरियस गाड़ियों के बारे में

पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. उनका शो कपिल शर्मा शो लोगों के फेवरेट शोज में से एक है. कॉमेडियन दर्शकों को खूब हंसाते है. कभी पैसों के लिए तरसने वाले एक्टर आज करोड़ों रुपये के मालिक है.

विज्ञापन
undefined

पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. कपिल हाल ही में फिल्म ज्विगाटो में नजर आए थे. हालांकि फिल्म तो नहीं चली, लेकिन अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने सबका दिल जीत लिया.

undefined

कपिल शर्मा ने अपना बचपन गरीबी में काटा, लेकिन आज वो करोड़ों रुपये के मालिक है. कॉमेडियन की कुल संपत्ति लगभग 336 करोड़ रुपये (2022 तक) है. कपिल की सालाना आय 10 लाख रुपये से ज्यादा है.

undefined

कपिल शर्मा के गैराज में कई लग्जरी कार है, जिसमें मर्सिडीज, वॉल्वो और रेंज रोवर शामिल है. इन सब कारों की कीमत लाखों-करोड़ों में है. इसके अलावा उनके पास करोड़ों की लग्जरी वैनिटी वैन भी है.

undefined

कपिल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि पैसों की दिक्कत के कारण उनकी बहन की शादी टल गई थी. अपने घर को चलाने के लिए उन्होंने दुपट्टा तक बेचा था. ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के तीसरे सीजन को जीतने के बाद कपिल ने अपनी बहन की शादी की और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

undefined

कपिल ने अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है और आज उनके फैन छोटे बच्चे से लेकर बड़े उम्र के लोग भी है. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है.

undefined

कपिल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से 12 दिसंबर, 2018 को शादी किया था. दोनों के दो बच्चे भी है, जिसका नाम अनायरा शर्मा और त्रिशान है.

undefined

फिल्म ज्विगाटो में कपिल शर्मा एक डिलीवरी ब्वॉय बने है. इस फिल्म में वो गंभीर रोल में नजर आए है. नंदिता दास की ये मूवी भले बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में सफल नहीं हो पाई, लेकिन दर्शकों को कपिल की एक्टिंग काफी पसन्द आई.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola