Ladakh के पास बसा Haley Villege में हैं कई मजेदार टूरिस्ट स्पॉट, यहां जरूर करें विजिट

Updated:
विज्ञापन

Haley Villege Tourist Places, Ladakh Tourist Spot: लद्दाख की खूबसूरती को और हर कोई लद्दाख जाना चाहता है.अक्सर लोग लद्दाख जाते हैं कि लेकिन वहाँ की छिपी हुई जगहों पर जाना चाहते हैं.लद्दाख में एक ऐसी ही जगह है, हानले. आइए जानें यहां के बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉर्ट के बारे में

विज्ञापन
undefined

हानले मोनेस्ट्री

विज्ञापन

हानले में 17वीं शताब्दी की एक तिब्ब्ती मोनेस्ट्री है. जो एक पहाड़ी पर स्थित है. इस गोंपा को लद्दाखी राजा सेन्ग्गे ने बनवाया था. सेन्ग्गे को द लॉयन किंग भी कहा जाता है. लद्दाखी राजा हानले में ही मरा. फिलहाल इस मोनेस्टी में एक दर्जन बौद्ध भिक्षु रहते हैं.

undefined

हानले मोनेस्ट्री

इस जगह से बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. ठंडी और हल्की हवाओं का स्पर्श आपको खुश कर देगा. आप हानले आएँ तो 17वीं शताब्दी की इस मोनेस्ट्री को जरूर देखें.

undefined

खगोलीय वैधशाला

हानले में एक भारतीय खगोलीय वैधशाला भी है. ये वैधशाला दुनिया की सबसे ऊँचाई पर स्थित है. जिस वजह से इसकी अहमियत और ज्यादा बढ़ गई है. 2001 में इस वैधशाला को हानले में बनाई गया था और इसको बैंगलोर में स्थित ताराभौतिकी इंस्टीट्यूट ऑपरेट करती हैं.

undefined

14,800 फीट की ऊँचाई पर स्थित इस जगह पर टेलीस्कोप से आसमान के तारों को देखना एक शानदार अनुभव है. पहले वैधशाला के अंदर टूरिस्ट आ सकते थे लेकिन अब टूरिस्ट दूर से ही इस वैधशाला को देख सकते हैं.

undefined

फोटी ला

हानले से 24 किमी. दूर एक दर्रा है, फोटी लॉ. जहाँ बहुत कम लोग पहुँच पाते हैं. यहां से हानले वैली का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. फोटी ला, भारत और तिब्बत के बॉर्डर से बहुत पास है.

undefined

फोटी ला

ये जगह समुद्र तल से 5,524 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है. अगर आप हानले आते हैं तो इस कम एक्सप्लोर की जगह पर आपको जरूर जाना चाहिए.

undefined

उमलिंग ला

हानले में एक और खूबसूरत जगह है उमलिंग ला. उमलिंग, फोटी लाॅ को पार करने के बाद पड़ता है. उमलिंग ला में दुनिया की सबसे ऊँची मोटरेबल वाली रोड है.

undefined

इस जगह के बारे में लोगों को 2017 में पता चला. यहां से बाॅर्डर बहुत पास है. यहां से हानले की खूबसूरती कुछ अलग ही दिखाई देती है. हानले आएँ तो इस जगह पर जरूर जाएं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola