आमिर खान की दंगल से लेकर प्रभास की बाहुबली 2 तक, ये हैं दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

शाहरुख खान की फिल्म पठान हर दिन नये रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म का क्रेज दर्शकों पर से हट नहीं रहा है. अब जल्द ही पठान 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. ऐसे में आज हम आपको दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताएंगे.
Top Highest Grossing Indian Films: शाहरुख खान की फिल्म पठान इतिहास रचने के कगार पर है, जल्द ही फिल्म दुनिया भर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. फिल्म ने अब तक 996 का कलेक्शन कर लिया है. अब ये फिल्म प्रतिष्ठित क्लब में प्रवेश करने वाली पांचवीं भारतीय और दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है. पठान से पहले, बाहुबली: द कन्क्लूजन, दंगल, आरआरआर और केजीएफ चैप्टर 2 हैं. दरअसल फिल्म ने चौथे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर उछाल दिखाते हुए 4.25 करोड़ की कमाई कर ली. कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा भी पठान के आगे घूटने टेक दिए.
-
दंगल- 1914 करोड़
-
बाहुबली 2: 1747 करोड़
-
केजीएफ चैप्टर 2- 1188 करोड़
-
आरआरआर- 1174 करोड़
-
पठान– 996 करोड़
-
बजरंगी भाईजान- 867 करोड़
-
सीक्रेट सुपरस्टार- 835 करोड़
-
पी.के.- 757 करोड़
-
2.0- 666 करोड़
-
सुल्तान- 613 करोड़
अपने चौथे सप्ताह में होने के बावजूद, पठान बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म टोटल 1035-1040 करोड़ तक कमाएंगी. इससे फिल्म की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि केजीएफ 2 वर्तमान में काफी ज्यादा अंतर से बढ़त के साथ तीसरे स्थान पर है
Also Read: शाहरुख खान की पठान के आगे नहीं टिक रही कोई भी फिल्म, जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा करेगी पार
यशराज फिल्म्स ने यह भी घोषणा की है कि सोमवार से गुरुवार तक पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में केवल 110 रुपये में टिकट मिलेगी. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, सिद्धार्थ आनंद एक्शन ड्रामा सोमवार को लगभग 2-3 करोड़ रुपये कमा सकता है. सप्ताह के अंत तक, पठान आसानी से बड़े चार अंकों को पार कर लेगा, जिससे यह शाहरुख की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन जाएगी. मामूली बाधाओं के बावजूद, पठान ने अपने लिए अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है. इस फिल्म से किंग खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










